सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: UNSC Sanctions Committees में पारदर्शिता न होने पर भारत ने जताया रोष
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

UNSC Sanctions Committees में पारदर्शिता न होने पर भारत ने जताया रोष

Last updated: June 8, 2019 8:56 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमेटी के कामकाज में पारदर्शिता न होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा है कि पारदर्शिता के अभाव में ही पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में एक दशक का समय लग गया। भारत का यह रुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के एक महीने बाद सामने आया है।

सुरक्षा परिषद की सहायक कमेटियों का उल्लेख करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा, कई कमेटियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उनका गठन हुआ है। ये किसी भी व्यक्ति या संस्था पर प्रतिबंध लगाती हैं या उसे प्रतिबंध से मुक्त करती हैं। अब इन कमेटियों के कामकाज के तरीके पर खुली बहस की जरूरत है। क्योंकि इन कमेटियों के कामकाज की कोई नियमावली नहीं है और ये सुरक्षा परिषद के किसी संकल्प से बंधी हुई नहीं हैं। ये कमेटियां पारदर्शिता के मानदंडों से परे काम करती हैं। इनके बहुत सारे फैसले और बातचीत की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय बिरादरी जान भी नहीं पाती है।

नायडू ने कहा, सदस्य देशों के आवेदन पर निर्णय या उसे अस्वीकार करने की कमेटी की प्रक्रिया को भी सार्वजनिक नहीं किया जाता है, न ही औपचारिक रूप से संबंधित देश को इसकी समुचित जानकारी दी जाती है। इसी प्रकार से वैश्विक आतंकी की सूची से नाम हटाने की जानकारी से भी संबंधित देश को वंचित रखा जाता है।

भारत का यह आक्रोश सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमेटी के दस साल बाद अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के बाद सामने आया है। मसूद के संगठन जैश ए मुहम्मद पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला, संसद पर हमले जैसे जघन्य मामलों के आरोप हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समुद्री प्रदूषण से हर साल मर रहे 10 लाख पक्षी, एक लाख समुद्री जीव
Next Article इमरान ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, सभी मुद्दों के हल के लिए बातचीत की पेशकश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?