रवि राठौड़/उदयपुर। यहां के आयड सभा भवन में तेरापंथ धर्म संघ के दो संतों का मिलन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी रही। यह सुनहरा मिलन देखते ही बन रहा था।
जानकारी के अनुसार, आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री दर्शन कुमार जी व मुनि श्री रतन कुमार जी का मिलन हुआ सुबह 9.15 बजे मुनि श्री रतन कुमार जी इंदौर (एमपी) से निबांहडा,जयसमंद होते हुए बहुत ही लम्बे, लम्बे विहार कर बहुत ही जल्दी-जल्दी उदयपुर पहुंचे और मुनि श्री दर्शन कुमार जी के मिलन के आतुर मुनि श्री रतन कुमार जी के चेहरे की मुस्कुराहट स्पष्ट झलक रही है। इस दौरान जब उदयपुर (आयड सभा भवन) में दो चरित्र आत्माओं का मिलन हुआ तो पूरा प्रांगण जय जय ज्योति – जय जय महाश्रमण जैसे नारों से गूंज उठा। साथ ही हमारे कोशीवाडा निवासी,मुबंई प्रवासी श्रावक जन जिन्होने रास्ते की की सेवा का लाभ लिया। दोनों चरित्र आत्माओं के मिलन के इस अप्रितम मौके के साक्षी बने यहां उपस्थित बड़ी संख्या में श्रावक एवं श्राविकाएं।
उदयपुर (आयड सभा भवन) में दो चरित्र आत्माओं का मिलन

