स्टार प्लस का लोकप्रिय शो उड़ने की आशा लगातार अपने भावनात्मक उतार-चढ़ाव से दर्शकों को बांधे हुए है। लंबे समय से दर्शक यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि रोशनी का छुपा हुआ सच आखिर कब सामने आएगा और इसका देशमुख परिवार पर क्या असर पड़ेगा।
अब वह बड़ा पल बहुत करीब है, और माना जा रहा है कि घर में सब कुछ पूरी तरह बदलने वाला है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोशनी का किरदार निभा रहीं तन्वी शेवाले ने उस वक्त के बारे में बात की, जब उन्हें पता चला कि उनके किरदार का राज़ अब सामने आने वाला है। उन्होंने कहा कि यह खुलासा देशमुख परिवार के रिश्तों को गहराई से प्रभावित करेगा और पुराने भरोसे और रिश्तों की कड़ी परीक्षा लेगा। रोशनी के सच सामने आने पर अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए तन्वी ने कहा, “जब मुझे पता चला कि रोशनी का बड़ा राज़ अब खुलने वाला है, तो मैं सच में बहुत उत्साहित थी।
दर्शक भी लंबे समय से इस पल का इंतज़ार कर रहे थे कि आखिर रोशनी की सच्चाई कब सामने आएगी। मुझे सबसे ज़्यादा उत्सुकता इस बात की है कि रोशनी इस हालात को कैसे संभालेगी और कैसे रिएक्ट करेगी, खासकर तब जब तेजस, रेणुका, सचिन और साइली को उसकी असली सच्चाई पता चलेगी।” आगे इस खुलासे के असर पर बात करते हुए तन्वी ने कहा,“यह सच सामने आने के बाद देशमुख परिवार पूरी तरह हिल जाएगा। रेणुका, जो हमेशा रोशनी को अपनी सबसे प्यारी बहू मानती थी, सच्चाई सामने आने के बाद उसे बिल्कुल नहीं छोड़ेगी। वहीं तेजस पूरी तरह टूट जाएगा, क्योंकि रोशनी ने उस पर बहुत प्यार लुटाया है, यहां तक कि उसके लिए टैटू भी बनवाया। ऐसे में उसके लिए इस सच्चाई को स्वीकार करना और भी ज्यादा दर्द से भरा होगा।” दर्शकों के लिए आगे क्या होने वाला है, इस पर बात करते हुए तन्वी ने कहा, “दर्शकों के लिए आगे बहुत सारा ड्रामा, इमोशन्स और तीखे पारिवारिक सीन आने वाले हैं। तेजस का यह समझना कि रोशनी उससे प्यार करती थी लेकिन फिर भी झूठ बोलती रही, सचिन-साईली का गुस्सा और पूरे परिवार का टूटता भरोसा, ये सब मिलकर इस खुलासे को बहुत असरदार बना देंगे। मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक यह बड़ा सच सामने आते देखेंगे, तो इन भावनात्मक और उथल-पुथल भरे पलों को खूब महसूस करेंगे।” उड़ने की आशा 22 दिसंबर को रात 8:30 बजे, सिर्फ़ स्टार प्लस पर देखना न भूलें!
उड़ने की आशा में देशमुख परिवार को झकझोर देगा रोशनी का सच, तन्वी शेवाले ने कही ये बात

