राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। ट्रक की चपेट में आने से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की मौत हो गई, यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की है। स्थानीय लोगों से पता चला कि लड़की का नाम पिंकी है और वह भवनापुर की रहने वाली है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों दौड़ाकर ट्रक को ओवरटेक करके ट्रक को रुकवा लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थान अंतर्गत ग्राम भवनापुर निवासी पिंकी मां गायत्री इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा थी। वह कप्तानगंज चौराहे पर जैसे ही हाईवे क्रास करके (दुर्गा मंदिर के पास) आगे बढी की तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे तत्काल मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
आए दिन एनएच 28 कप्तानगंज चौराहे पर अक्सर घटनाएं घटित होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि ओवर ब्रिज चौराहे पर ना बन कर लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले बन गया है, जिसकी वजह से हाईवे क्राश करना खतरों से खाली नहीं रहता। जहां ओवरब्रिज होना चाहिए वहां है ही नहीं और जहां नहीं होना चाहिए वहां पर अनावश्यक तरीके से ओवरब्रिज बना दिया गया है, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। यही हाल बस्ती कटरा का भी है वहां भी अनावश्यक तरीके से ओवर ब्रिज, जहां होना चाहिए वहां से लगभग 100 मीटर बाद में बना दिया गया है जहां पर लोगों का आवागमन नहीं है जहां पर ओवर ब्रिज का कोई उपयोग नहीं है वहां पर ओवरब्रिज बना दिया गया है और जहां पर होना चाहिए वहां पर ओवरब्रिज नहीं बना है जिसके कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क क्रास करनी पड़ती हैं। यह प्रशासन की लापरवाही कही जाए या फिर शासन-प्रशासन पर अपने निजी हित के लिए किसी ने दबाव बनाकर गलत तरीके से ओवरब्रिज बनवा दिया। यह जांच का विषय होना चाहिए।
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

