सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद

Last updated: November 2, 2026 1:01 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ अपने बहुप्रतीक्षित ट्रेलर के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को जयपुर में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और राजस्थान की आराध्य देवी करणी मां की आध्यात्मिक महिमा से जुड़ी हुई है। करणी मां का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान में स्थित है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी की जड़ों और राजस्थान से इसके खास जुड़ाव को सम्मान देते हुए मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए जयपुर को चुना है। ऐसे में यह आयोजन फिल्म के लिए महज एक ट्रेलर लॉन्च नहीं, बल्कि इसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का खास अवसर भी होगा।
ट्रेलर लॉन्च समारोह शाम 4 बजे जयपुर के लालकोठी स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, गणमान्य अतिथियों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहेगी। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि, राजस्थान विधायक प्रताप पुरीजी महाराज, बाड़मेर विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, राजस्थान बीजेपी नेता बाबा बालकनाथ, आध्यात्मिक गुरु एवं डॉक्टर करणी प्रताप सिंह, स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी के राजवीर सिंह चलकोई और समाजसेवी मनीष रिनवा शामिल होंगे।
फिल्म में टिकू तलसानिया, पूजा जोशी, के आर्यवर्धन और चेतन धनानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कर्त्तव्य शाह ने किया है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और करणी मां की आस्था एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी ‘देवी विज्ञानम’ दर्शकों के सामने एक खास कहानी पेश करने जा रही है। ट्रेलर के जरिए पहली बार दर्शकों को फिल्म की कहानी, किरदारों और इसकी सिनेमाई दुनिया की झलक देखने को मिलेगी।

‘देवी विज्ञानम’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?