राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। गौर थाना क्षेत्र के बैदोलिया गांव निवासी अमर प्रताप सिंह (13) पुत्र कन्हैया सिंह घास काटने के लिए गांव के निकट गन्ने के खेत में गया था। इसी दौरान खेत मे पहले से घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मामला आज सुबह लगभग 7:30 बजे का है जब अमर के दोस्तों ने उसके घर पर अमर को बुलाने के लिए गए तब अमर के बड़े भाई ने कहा कि वह खेत में घास काटने के लिए गया है फिर दोस्त को बुलाने के चक्कर में अमर के साथी गन्ने के खेत में गए जहां उसको मृत देखकर बच्चे चिल्लाते हुए घर की तरफ आए, गांव वालों और परिजनों ने जाकर देखा तो हमर कि सांसे बंद हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंच गए इसमें कंजरवेटर एसएन मिश्रा, डीएफओ टी रंगा राजू, एसडीओ अरुण कुमार एवं चारों रेंज के रेंज ऑफिसर व थानाअध्यक्ष गौर मौजूद थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जब हमने वनरक्षक अमरनाथ से बात की तो उन्होंने बताया की यह हमला फिशिंग कैट के द्वारा हुआ है जिस को ढूंढने के लिए दिन में 12:00 बजे से लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं इस कोशिश में ग्रामीणों एवं पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।
तेंदुए के हमले में किशोर की मौत

