मुंबई:कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नि और वो’ का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है, लेकिन उसके पहले मेकर्स ने एक और धमाका कर दिया है. जहां फिल्म के ट्रेलर के रिलीज में चंद ही घंटे बाकी हैं वहीं ये पोस्टर देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
इस पोस्टर की बात करें तो इसमें कार्तिक और भूमि एक पिंजरे के अंदर फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह अनन्या जो कि पिंजरे के बाहर खड़ी है, कार्तिक को अट्रेक्ट कर रही हैं. कार्तिक ने पोस्टर शेयर किया है.
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन दिया, “#ChintuTyagi के दिल की चाबी किसके पास है, पत्नी या वो’ इसके साथ ही कार्तिक ने इस पोस्ट में सभी को टैग किया है
ट्रेलर से पहले ‘पति पत्नि और वो’ का धमाका

