सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तूफान फेनी के उत्तर भारत में दस्तक से सहमे किसान, कई इलाकों में तेज बारिश और गिरे ओले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

तूफान फेनी के उत्तर भारत में दस्तक से सहमे किसान, कई इलाकों में तेज बारिश और गिरे ओले

Last updated: May 1, 2019 7:32 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

हरदोई:बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेनी (Fani Cyclone) ने उत्तर भारत में भी दस्तक दे दी है। भरी दोपहरी में तेज धूप के बीच अचानक तेज हवाओं के साथ ही काले काले बादलों ने दस्तक दी तो एक बार किसान सहम गए। जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से भी खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो गई।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से दी गई चक्रवाती तूफान फेनी के कारण 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ मध्यम गति की बारिश सही साबित हुई। अचानक मौसम के बदले मिजाज के चलते आद्रता 80 से 90 फीसदी हुई और जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरे। शाहाबाद में शाम होते ही काले काले बादलों के साथ ही बारिश हुई और ओले भी गिरे। बिजली की चमक से लोग सहमे हुए नजर आए।
बहरहाल जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए किसानों से खेतों में कटी पड़ी फसल की तत्काल गहाई करवाने के लिए सुझाव दिया है। थ्रेसिंग न करवा पाने पर कटी फसल को एकत्र कर उसे पानी से बचाने की व्यवस्था करने की एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम के इस रुख से किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
मौसम के बदले मिजाज से लोगों को मिली राहत
मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोग हतप्रभ हैं। दोपहर जहां तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचा था वहीं अचानक बारिश से तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम के बदलने से उन किसानों को तो राहत है जो अपनी गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई करने के साथ ही उसे घर पहुंचा चुके हैं। पर उन किसानों के लिए फैनी सिरदर्द साबित होने जा रहा है जो अब तक अपने गेहूं की फसल को घर नहीं पहुंचा पाए हैं। बारिश होने के साथ ही  शहरी इलाकों में भी भीषण गर्मी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
बोले मौसम विभाग के जिम्मेदार 
मौसम वेदशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में बरसात तेज हवा व ओले गिरना यह फैनी चक्रवात  का असर है। शहर में भी बादल छाए है। इसके लिए पहले से ही सचेत कर दिया गया था। हालांकि निर्धारित समय से  एक दिन पहले आ गया है। इसका असर दो मई से चार मई तक रहेगा।
तेज आंधी और बूंदाबांदी 
जहानीखेड़ा। बुधवार की शाम साफ मौसम में अचानक शाम को बादल छा गए और धूलभरी आंधी ने जनजीवन को एकदम रोक दिया। नेशनल हाइवे पर वाहनो की रफ्तार थम सी गई। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को संभलने का मौका ही नही दिया। कई दुकानों पर रखा सामान भी धूलभरी आंधी में तितर बितर हो गया। हालांकि उसके बाद रिमझिम बरसात शुरू हो जाने से लोगों को धूलभरी आंधी से राहत मिली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट
Next Article तेज बहादुर का नामांकन रद्द, बोले- गलत हुआ, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026
‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?