सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: थाईलैंड:सैनिक ने मॉल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, 21 की मौत; सुरक्षाबलों ने 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

थाईलैंड:सैनिक ने मॉल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, 21 की मौत; सुरक्षाबलों ने 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराया

Last updated: February 9, 2020 9:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बैंकॉक: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी शहर कोरात में शनिवार को एक सैनिक ने मॉल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें 21 लोगों की मौत हुई। हमलावर ने मॉल में ही कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, स्पेशल फोर्सेज ने 17 घंटे तक चली मुठभेड़ में हत्यारे को मार गिराया। पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हमलावर मॉल की पार्किंग के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। हालांकि, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने मुठभेड़ में हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की।

हमलावर ने फेसबुक लाइव दिखाई घटना

हमलावर ने फायरिंग के दौरान फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की और सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हमलावर सैनिक झगड़े के बाद अपने कमांडर की हत्या कर भागा। मॉल में अंधाधुंध फायरिंग के बाद गोली लगने से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर ने मॉल के अंदर कई लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, सरकार ने उसे रोकने के लिए स्पेशल फोर्सेज बुला ली थीं।

हमलावर ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा? 
सोशल मीडिया पर फायरिंग के दौरान हमलावर ने लोगों से अपने सरेंडर के बारे में पूछा। इससे पहले उसने अलग-अलग पोस्ट्स में पिस्तौल के साथ गोलियों की फोटो भी पोस्ट की थी। एक जगह उसने लिखा, “कोई भी मौत से नहीं बच सकता। यह उत्साहित करने वाली घटना है।” हालांकि, बाद में फेसबुक ने पेज को हटा लिया। इसमें मैसेज के तौर पर फेसबुक ने लिखा, “हमारे दिल उन सबके लिए पीड़ा में हैं, जिनके करीबियों की इस घटना में जान गई। फेसबुक पर ऐसी क्रूरता करने वालों की कोई जगह नहीं है।

हमलावर को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सैनिक का नाम जक्रापंथ थोम्मा है और वह 22वीं आर्मी रीजनल कमांड में सार्जेंट के पद पर तैनात है। वह एक खतरनाक स्नाइपर शूटर है। घटना के बाद इलाके में पुलिस और सेना तैनात कर दी गई। सेना के कमांडर ले. जनरल थान्या कैस्टर्न ने बताया कि हमलावर ने कोरात के सिटी सेंटर और टर्मिनल 21 शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया। यहां गोलीबारी के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की। हालांकि, बाद में उसके पेज को ब्लॉक कर दिया गया।

सैन्य ठिकाने से मशीन गन समेत कई हथियार चोरी किए
थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने कहा कि सुरक्षाबल हमलावर को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैनिक ने झगड़े के बाद सबसे पहले सुपरवाइजर की हत्या की। फिर उसने साथियों को गोलियां मारीं। इसके बाद सैनिक ने सेना के ठिकाने से मशीन गन समेत कई हथियार चोरी कर लिए। उसने शॉपिंग मॉल के रास्ते में भी कई आम लोगों को मौत के घाट उतारा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 9.2.2020
Next Article कोरोनावायरस:15 जनवरी के बाद चीन गए विदेशियों के भारत आने पर रोक; अब तक 812 की मौत, 37 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?