सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेयुप, कांदिवली: महाराष्ट्र में पहली बार “Make Your Mark Workshop” का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेयुप, कांदिवली: महाराष्ट्र में पहली बार “Make Your Mark Workshop” का भव्य आयोजन

Last updated: September 21, 2026 8:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, कांदिवली द्वारा “Make Your Mark” कार्यशाला का सफलतम आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या “शासनश्री” साध्वी श्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय ठाणा-5’ के पावन सान्निध्य में  तेरापंथ भवन कांदिवली में किया गया।
साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने प्रेरणा देते हुए कहा- जीवन को तेजस्वी बनाने का लक्ष्य हो तो व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। तेजस्विता लाने के लिए पहला सूत्र है हमारा चिंतन सम्यक् हो। सकारात्मक भावधारा होनी चाहिए नकारात्मक चिंतन एवं नकारात्मक व्यवहार से जीवन का अवरोहण नहीं हो सकता। दूसरा सूत्र है- चरित्र अर्थात् आचरण अच्छा हो। सम्यक् आचरण से जीवन में निखार आता है। तीसरा सूत्र है – व्यवहार। अपना व्यवहार शालिन हो व्यवहार में कुशलता हो। साध्वी श्रीजी ने कांदिवली तेरापंथ युवक परिषद को उत्साही एवं श्रमशील भी बताया।
कार्यशाला में श्री अखिल मारू एवं श्रीमती मनीषा सेठिया ने सहभागियों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि कैसे हम अपनी पहचान बनाए, कैसे अपनी छाप छोड़े,सोच नई, शुरुआत नई,आपका हुनर,आज का प्रयास, कल की पहचान,कुछ ऐसा करो, जो याद रह जाए,अपनी क्षमता को पहचानो तथा छोटी शुरुआत से कैसे बड़ा प्रभाव हो।
दीक्षांत समारोह का आयोजन राष्ट्रीय सहमंत्री श्री अंकुर लुणिया की अध्यक्षता में हुआ।
कांदिवली तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष आशीष श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक पहल को साकार करने में CPS National Trainer एवं कार्यशाला संयोजक विनीत  सिंघवी के अथक प्रयास, समर्पण एवं नेतृत्व की विशेष भूमिका रही। उनके निरंतर प्रयासों से ही कांदिवली परिषद द्वारा एक नई एवं प्रेरणादायी पहल को साकार किया जा सका।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष माणक धींग, दिनेश जी सुतरिया, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़,मंत्री जगदीश परमार,तेरापंथी सभा कांदिवली अध्यक्ष मीठालाल धाकड़, मंत्री विनोद कोठारी, TPF से कमल धारेवा, अभातेयुप मुंबई के पदाधिकारीगण-मनीष रांका, महेश परमार, समकित पारेख, चिराग पामेचा, प्रीति जी धाकड़, नूतन जी लोढ़ा, तेरापंथ युवक परिषद मालाड अध्यक्ष सुनील धींग,कांदिवली निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला कोठारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
तेरापंथ युवक परिषद मंत्री विमल धाकड़ ने विनीत सिंघवी एवं पूरी टीम को इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए हार्दिक साधुवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ”चुंबक” की चर्चा के बीच संदीपा धर आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में शामिल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

”चुंबक” की चर्चा के बीच संदीपा धर आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में शामिल
entertainment
September 21, 2026
विनिवर्तना से संवर व पूर्व कर्मों का हो सकता है निर्जरण : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 21, 2026
चेन्नई में नवनिर्मित तेरापंथ भवन का भव्य उद्घाटन
social
September 21, 2026
वहीदा रहमान की कास्टिंग की कहानी आई सामने, अनुभव सिन्हा ने बताया सुधीर मिश्रा की थी खास इच्छा!
entertainment
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?