अभिनेत्री संदीपा धर ने आईएएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में जगह बनाई है। वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं, जो उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
इस खास मौके को संदीपा ने अपने मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आईएएमडीबी की इस उपलब्धि को शेयर करते हुए लिखा है, “चुंबक अपना जादू चला रहा है.”
यह रैंकिंग ऐसे समय में आई है, जब संदीपा का नया प्रोजेक्ट ‘चुंबक’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है, जिससे उन्हें और ज्यादा पहचान मिल रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संदीपा लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों और प्रोजेक्ट्स के साथ प्रयोग कर रही हैं। फिलहाल ‘चुंबक’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में उनकी एंट्री उनके काम को मिल रहे बढ़ते प्यार और इंडस्ट्री में उनकी मजबूत मौजूदगी को दर्शा रही है।
”चुंबक” की चर्चा के बीच संदीपा धर आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में शामिल

