By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले फास्ट बोलर बने एंडरसन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले फास्ट बोलर बने एंडरसन

Last updated: September 11, 2018 10:44 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन:इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसनने भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने लिए यादगार बना लिया है। इस मैच के अंतिम विकेट के रूप में जब उन्होंने मोहम्मद शमी को बोल्ड किया, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 564वां विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेंज गेंदबाद ग्लेन मैक्ग्रा (563) को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने भी 5 टेस्ट की यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
इससे पहले सोमवार को जिम्मी एंडरसन ने इसी मैच में चेतेश्वर पुजारा को आउट कर ग्लेन मैक्ग्रा के रेकॉर्ड की बराबरी की थी। अब वह तेजगेंदबाजों की सूची में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सभी गेंदबाजों (स्पिनर और फास्ट बोलर) की बात करें, तो चौथे पायदान पर काबिज हो गए हैं। इस टेस्ट में एंडरसन ने कुल 5 विकेट (पहली में 2 और दूसरी पारी में 3) अपने नाम किए।
जहां तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात है, तो चोटी के तीन स्थानों पर स्पिनर्स कायम हैं। मुरलीधरन के नाम 800, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708) और भारत के अनिल कुंबले के नाम 619 विकेट हैं। इससे पहले एंडरसन ने भारत की पहली पारी में दो विकेट लिए थे। मैच के दूसरे दिन उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को आउट कर भारत को महत्वपूर्ण झटके दिए थे। शनिवार को दो विकेट लेकर एंडरसन के भारत के खिलाफ 107 टेस्ट विकेट हो गए थे। वहीं मुरलीधन ने भारत के खिलाफ 105 विकेट लिए थे।
36 वर्षीय एंडरसन ने अपना पहला टेस्ट मैच 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 143वां टेस्ट मैच खेला। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट है, जो उन्होंने 2017 में लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था। जहां तक वनडे क्रिकेट की बात है, तो उन्होंने 194 वनडे मैचों में 269 विकेट लिए हैं। वहीं 19 टी20 इंटरनैशनल मैचों 18 विकेट लिए हैं।
वेस्ट इंडीज के महान तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श ने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए थे। वहीं कपिल देव ने 131 मैचों में 434, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड 123 मैचों में 432 और न्यू जीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट लिए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंग्लैंड ने 4-1 से जीती टेस्ट सीरीज
Next Article दुनिया का सबसे अधिक मेहनती देश है भारत, सर्वे में हुआ खुलासा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तमिलनाडु के ‘थलाइवर’ बने विजय, मोदी-राहुल समेत दिग्गजों ने दी नये मुख्यमंत्री को बधाई
national
May 10, 2026
मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन-जागृति अभियान को मिल रही शानदार सफलता
social
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमिस्ट्री ने ‘तेरा हो जाऊं’ को बना दिया इंटरनेट का नया लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
social
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?