बोईसर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशन के अनुसार बोईसर तेरापंथी सभा की साधारण सभा 25 /5/2026 सोमवार को रात्री 9.30 बजे समता भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से की गई मंगलाचरण झूमरमल जी बाफना द्वारा किया गया। श्रावकनिष्ठा पत्र का वाचन दिलीप राठौड़ द्वारा किया गया। सभी का स्वागत करते हुए सभा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोलंकी ने दो साल में जो काम किया, उनकी जानकारी दी। पूरे तेरापंथ समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। कोषाध्यक्ष विजय राठौड़ ने आय व्यय का बोहरा प्रस्तुत किया।
इसके बाद सभा अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की और चुनाव अधिकारी चमनलालजी खोखावत और श्रीमान झूमर मल जी बाफना ने आगे की कार्रवाई शुरू की। चुनाव अधिकारी ने आए हुए सभी मेंबर को पूछा कोई न्यू मेंबर अध्यक्ष के लिए आगे आए लेकिन कोई आने को तैयार नहीं हुआ। सभी को पूछा गया कोई अध्यक्ष बनने को तैयार सभी की एक इच्छा थी चंद्र प्रकाश सोलंकी को पुनः अध्यक्ष बनाया जाए। मगर चंद्र प्रकाश सोलंकी ने पारिवारिक प्रॉब्लम के कारण अध्यक्ष बनने के लिए मना किया। मगर कोई मेंबर बनने को तैयार नहीं हुआ। सभी ने एक ध्वनि से चंद्र प्रकाश सोलंकी का नाम लिया फिर चुनाव अधिकारी चमन लाल जी खोखावत और झूमरमल जी ने चंद्र प्रकाश सोलंकी का नाम लिया और सर्व समिति से चंद्र प्रकाश सोलंकी को पुनः अध्यक्ष बनाया गया।
चंद्र प्रकाश सोलंकी सोलंकी ने अपने भाषण में कहा सबका साथ सबका विकास सब काम साथ मिलकर करेंगे तो हीअपने बोइसर तेरापंथ समाज का नाम होगा महासभा के दिलीप राठौड़ ने कहा अध्यक्ष तो अपन सब ने मिल कर मनवार करके अध्यक्ष को बना दिया उनका पूरा साथ देने का जिम्मेदारी तेरापंत समाज की है युवक परिषद के अध्यक्ष दिलीप धाकड़ मंत्री हेमंत ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया और सबको साथ में लेकर चलने के लिए कहा झूमरमलजी बाफना ने कहा कि 2 साल में बहुत ही अच्छे कार्य हुए हैं आप इसी तरह और तेरापंथ समाज बोईसर का नाम करें। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष कांता सोलंकी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा सभा द्वारा हमको पूरा साथ मिल रहा है मगर हमको एक ही कमी है हमारे खुद का भवन नहीं है समाज में एक ही कमी है उसको आपको पूरे समाज साथ में लेकर ये काम जल्दी से जल्दी पूरा करें।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष कांता सोलंकी, मंत्री पूर्णिमा परमार, करुणा ढालावत, रूपाली, युवक परिषद अध्यक्ष दिलीप धाकड़, मंत्री हेमंत की खिमेसरा, सभा मंत्री गणेश बाफना, कोषाध्यक्ष विजय राठौड, जगदीश बम, हरिश परमार, अमित बोथरा, पंकज श्री श्रीमाल, ताराचंद डागलिया, रमेश धाकड़, विनोद छत्रावत, विनोद चपलोत, पियूष सिसोदिया, खेलीलाल, झूमरमल महा सभा के दिलीप राठौड़, चमनलाल खोखावत, गणेश नंद्रेचा, प्रकाश बोराणा, सुरेश परमार, हिम्मतजी ढाlलावत आदि की अच्छी उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल सोलंकी ने दी।
तेरापंथी सभा बोईसर का वार्षिक साधारण सभा का संपन्न, चंद्रप्रकाश सोलंकी पुनः बने अध्यक्ष

