चेंबूर, मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर एवं तेरापंथ सभा, चेंबूर के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ भवन, चेंबूर में पूज्य साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के पावन सान्निध्य में उपासक संवर्धन शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नियमित शनिवारीय सामायिक उपासना भी श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में लगभग 100 सामायिक संपन्न हुईं तथा 50 से अधिक उपासकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
पूज्य साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने आत्मविकास, साधना एवं अनुशासित जीवन पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं डॉ. साध्वी योगक्षेम प्रभाजी ने उपस्थित जिज्ञासाओं का अत्यंत सरल, स्पष्ट एवं तर्कसंगत समाधान कर सभी को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में वर्तमान संयोजक श्री राजेंद्रजी मुनोत, भूतपूर्व संयोजक श्री हस्तीजी डांगी, श्री निर्मलाजी चंडालिया, श्री कुमुदजी कच्छारा एवं श्री बाबूलालजी बापना ने क्षमा, आत्मजागरण, स्वाध्याय एवं अन्य आध्यात्मिक विषयों पर प्रेरक एवं भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। अंत में तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर के मंत्री श्री कपिलजी मेहता ने उपासक श्रेणी के सभी साधकों तथा युवाओं के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात स्थानीय सभा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मणजी कोठारी ने पूज्य साध्वीवृंद, सभी वक्ताओं एवं उपस्थित उपासकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार प्रकट किया। श्री कपिलजी मेहता एवं श्री निलेश राठौड़। रिपोर्ट दीपक राठौड़
तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर एवं तेरापंथ सभा, चेंबूर के संयुक्त तत्वावधान में
Highlights
- उपासक संवर्धन शिविर एवं शनिवारीय सामायिक उपासना श्रद्धापूर्वक संपन्न

