By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का हाई-वोल्टेज टीजर हुआ रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का हाई-वोल्टेज टीजर हुआ रिलीज

Last updated: July 19, 2026 4:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बंटवारा 1947 इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म का मोशन पोस्टर और दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा है। हिम्मत, बलिदान और इंसानी जज्बे की कहानी पर बनी इस फिल्म का पहला टीजर पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुका था। अब मेकर्स ने इसका एक और दमदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
बंटवारा 1947 का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें इस हाई-वोल्टेज ड्रामा की एक और दमदार झलक देखने को मिलती है। सनी देओल एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने परिवार की रक्षा के लिए डटकर खड़ा रहता है। फिल्म का जोश और जुनून इस टीजर में भी पूरी तरह बरकरार है और यह शुरुआत से आखिर तक जबरदस्त असर छोड़ता है। टीजर में एक ऐसे निडर हीरो की झलक दिखाई गई है, जो नफरत के सामने पूरे साहस और हौसले के साथ खड़ा रहता है। शुरुआत से आखिर तक रोमांच से भरा यह टीजर देश के बंटवारे के दौर के भारतीय इतिहास के सबसे अहम अध्यायों में से एक की झलक दिखाता है। यह उन दर्दनाक घटनाओं की गूंज है, जिन्होंने दो देशों को अलग कर दिया और करोड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। इस नए टीजर ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

बंटवारा 1947 में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ युवक परिषद, चेंबूर एवं तेरापंथ सभा, चेंबूर के संयुक्त तत्वावधान में
Next Article 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कल्कि 2898 AD की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, जानें क्या कहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026
कांदिवली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के साथ ‘सभा प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न
social
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?