अहमदाबाद। तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व का शपथ ग्रहण समारोह शासन श्री साध्वी राम कुमारी जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांकरिया मणिनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत साध्वी श्री जी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई । तेयूप सदस्यों द्वारा विजय जीत का सगान किया गया श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा अहमदाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश जी सिपानी ने किया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र जी मणोत एवं सह चुनाव अधिकारी मनोज जी सिंघी ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नलिन जी दूगड़ को नियुक्ति पत्र भेंट किया साथ में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी भी जुड़े नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नलिन जी दूगड़ को तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के ट्रस्टी रायचंद जी लुनिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी की एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की।
अध्यक्ष: नलीनकुमार दुगड़ , उपाध्यक्ष प्रथम : दीपक बोथरा, उपाध्यक्ष द्वितीय: प्रशांत नाहटा, मंत्री : शीतल डोसी, सह मंत्री प्रथम : संदीप बरडि़या, सह मंत्री द्वितीय: हर्ष सिंघी, कोषाध्यक्ष : हितेश लुनिया , संगठन मंत्री : गौरव भंसाली।
उन सभी को शपथ अभातेयूप के प्रबुद्ध विचारक श्री अशोक जी लुनिया एवं अहमदाबाद सभा के मंत्री नरेंद्र जी माण्डोतर ने दिलाई उनके साथ तेयुप अहमदाबाद के पूर्व अध्यक्ष चैनरूप जी डोसी , मनोज जी लुनिया, वीरेंद्र मणोत,एवं ललित जी बेगवानी ने सहयोग दिया नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ने तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी एवं पूरी प्रबंध मंडल ने गुरुवार को एक वर्ष के लिए जमीकंद के त्याग का संकल्प लिया एवं सभी सदस्यों से परिषद के प्रत्येक कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया । साध्वी श्री सुविधि प्रभा जी ने अपने संबोधन में युवकों को प्रेरणा देते हुए कहा कि युवक तेरापंथ भवन में उपस्थित होकर शनिवार की सामयिक का लक्ष्य, उपवास का लक्ष्य रखें अपना स्वयं का आध्यात्मिक विकास करें।
साध्वी श्री आत्मप्रभा जी ने सभी को संबोधित हुए करते हुए कहा की तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व ने चारित्र आत्माओं की रास्ते की सेवा का एक अच्छा कार्य किया है अब समय है चातुर्मास काल का जिसमें आध्यात्मिक रूप से युवको को जोड़कर अपना एवं संघ का नाम रोशन करें ।तेरापंथ प्रोफेशन फॉर्म के ट्रस्टी रायचंद जी लुनिया अहमदाबाद सभा के मंत्री नरेंद्र जी माडोत्तर ,महिला मंडल की अध्यक्ष श्री सुशील जी खेतंग, अणुव्रत समिति की अध्यक्ष डिंपल जी श्रीमाल, सावित्री जी लुनिया में अपने विचार प्रस्तुत किये थे। परिषद् के उपाध्यक्ष प्रशांत जी नाहटा ने आभार ज्ञापन किया सभी संस्थाओं द्वारा नवनियुक्त अहमदाबाद पूर्व की टीम का स्वागत किया गया इस अवसर तेयुप पश्चिम के अध्यक्ष गौतम जी बरडिया,तेयुप अमराई वाड़ी के अध्यक्ष अशोक जी पगारिया, अभातेयुप के सदस्य निकुंज पारिख,हंसराज जी सेखानी,अशोक जी दुगड़,अशोक जी दूधोडिया,विशाखा जी दफ्तरी,मनोज जी सिपानी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जी मणोत ने किया।

