पर्वत पटिया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पटिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान में NGO Meet एवं प्रेरणा सम्मान का आयोजन 7 मार्च को किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ व नवयुवती बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया तिलक लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया मंडल की अध्यक्ष सुमन जी बैद ने अपने वक्तव्य में कहा की नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है घर परिवार को संभालते हुए सामाजिक, राजनीतिक या शिक्षा के क्षेत्र सभी में आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मन्नू आर जैन (government officer, microbiology smmimer hospital head of department) ने कहा महिला के अंदर एक अद्भुत शक्ति है उसे पहचाने और आगे बढ़ने के लिए अगर संकल्प मजबूत हो तो हर रास्ता आसान हो जाता है उन्होंने पर्वत पाटिया महिला मंडल को बहुत-बहुत साधुवाद दिया ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने के लिए।
प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन संगठन मंत्री कृष्णा पुगलिया ने किया साध्वी श्री विदित प्रभा जी व मुमुक्षु रुचिका बाई की संसारपक्षी मम्मी श्री मति कंचन बेन शांतिलाल जी मेहता को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। एवं सेवा समर्पण सहयोग के लिए श्रीमती सरला जी कोठारी , रंजना जी बोकडिया, शिल्पा जी भंसाली को जैन प्रतीक व मोमेंटो द्वारा सेवादायी सम्मान दिया गया। मंडल की बहिनों द्वारा एक बेटी और बेटे मे ना करें भेद नाटिका के माध्यम से समझाया गया।
समाज सेवा क्षेत्र में हर पल तत्पर रहने वाले,सराहनीय कार्य करने वाले एन. जी. ओ. का मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया।
सिद्धार्थ फाउंडेशन डायरेक्टर – रंजना जी कोठारी, भारतीय जैन संगठन प्रेसिडेंट -डाॅ. हर्षिता जीजैन, महावीर इंटरनेशनल बीरा दृष्टि अध्यक्ष – संगीता जी राठी, महावीर जैन सेवा मिशन – मीनाक्षी जी जैन, एक पथ एक विचार मानव सेवा का फाउंडर- सीमा जी डागा, Avvs , smart girl trainer founder & Presiden- स्मृति नितिन जैन, गुजरात स्टेट हेड स्मार्ट गर्ल्स प्रोजेक्ट- रुपाली जी निलाखे, शक्ति फाउंडेशन & CEO Arise Essential-रजनी जी जैन, सांची सेवा समर्पण फाउंडर- रेणु जी अग्रवाल, – Cfo from llm, motivational speaker-
अन्यूता जी मोदी
सेवा कार्य एफओजीएस आई एच पीवी ट्रेनर- डॉ.सोनिया चंदनानी, कार्यक्रम में सेवादायी सम्मान से सम्मानित रंजना जी बोकड़िया , शिल्पा जी भंसाली एवं एनजीओ से आए हुए सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के सभी प्रायोजकों का मोमेंटो के द्वारा सम्मान किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहिनों को गिफ्ट देकर नारी शक्ति का सम्मान किया गया
महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने सभी का आभार ज्ञापन किया
कार्यक्रम का सफल व सुंदर संचालन कार्यकारिणी सदस्य चेष्टा कदमालिया व सुनीता पारख ने किया
कार्यक्रम में बहिनों 111 की बहुत अच्छी उपस्थिति रही

