ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुम्बई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वध्यान में कोपरी महिला मंडल ने 17 दिसंबर को कोपरी, ठाणे आयोजित किया सास बहु समेलन और स्पीच competition जिसमे कोपरी की सभी बहनो का बहुत अच्छा सहयोग एवं उपस्तिथि रही।
मंगलाचरण कोपरी की प्यारी नवयुवतियों द्वारा किया गया।सभी का स्वागत उत्साही रेखा महावीरजी बाफना ने किया,सास बहु प्रतियोगिता उषा बाफना और दीपमाला दुग्गड़ द्वारा करवाई गई और उनकी सास बहू की प्रस्तुति देखकर सभी पेठ पकडकर हसने लगे, मंच का कुशल संचालन सह संयोजिका विनीता बडाला और भारती अशोकजी सिंघवी ने किया, स्पीच कम्पटीशन ‘बने नारी अहिँसा की सेनानी’ का संचालन एवं आभार ज्ञापन संयोजिका चेतना बाफना ने किया।प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कांता कच्छारा ने किया।
स्पीच स्पर्धा में प्रथम आये मीनादेवी बाफना,द्वित्य रेखा महावीरजी बाफना और तीसरे आये नूतन दुग्गड़। सास बहु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया गुनमालाजी सिंघवी और रितु सिंघवी और ड्रेसिंग में प्रथम आये मीनादेवी पारसजी बाफना और बिंदु बाफना। किचन क्वीन में प्रथम आये मीना ललितजी बाफना, दूसरे भारती अशोक सिंघवी,तीसरे चंचल सिंघवी एवं मीना प बाफना। भारती अ सिंघवी, रेखा म बाफना, भावना बड़ाला, सुनीता बडाला लिखित प्रतियोगिता के विजेता हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय संयोजिका चेतना बाफना और उनकी पूरी कार्यकर्ता टीम को जाता है। रीतू सिंघवी का भी अच्छा सहयोग रहा। परामर्शक पारसदेवी डूंगरवाल,मीनादेवी बाफना,भारतीजी बाबुलालजी सिंघवी, सुखियादेवी मांडोत का मागदर्शन कार्यक्रम का स्तंभ बना।
तेरापंथ महिला मंडल कोपरी-ठाणे का सास-बहु सम्मेलन संपन्न

