ठाणे। ठाणे मेवाड़ ग्रुप का प्रथम सम्मेलन ग्रेट स्केप रिसोर्ट विरार में सम्पन हुआ। महेंद्र वागरेचा ने बताया कि ठाणे में रह रहे मेवाड़ वासियो का जो अलग अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है को आपसी मेलजोल और सामंजस्य स्थापित करने के उद्दयेश्य से यह ग्रुप निर्मित किया गया। हेमंत मेहता के अनुसार कोई भी प्रवासी परिवार में कोई भी सुखद-दुखद घटना हो ग्रुप के सभी सदस्य उस परिस्थिति में उसके साथ खड़े होंगे। रिसोर्ट में पहुँच कर सभी ने वाटर पार्क का आनंद लिया। इसके बाद आयोजित मीटिंग का संचालन विकास आच्छा ने किया।
मंगलाचरण मंडल की वनीता मेहता,मीना दुग्गड़,संगीता चंडालिया,सपना आच्छा, ममता मेहता,अलका श्रीश्रीमाल ने किया। इसके बाद डॉ सूंदरलाल इंटोदिया, अशोक इंटोदिया, मनहोर कच्छारा, मीना नॉलखा आदि ने अपने विचार रखे।पूरे वर्ष की रूपरेखा पर चिंतन हुआ। बाद में सभी का पारिवारिक परिचय सत्र हुआ। बच्चों एवं बड़ो सभी के गेम रखे गए। सभी ने शानदार आयोजन के लिए कमलेश दुग्गड़, विकास आच्छा का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर महेंद्र वागरेचा, हेमंत मेहता, डॉ सुंदरलाल इंटोदिया, अशोक इंटोदिया, मनोहर कच्छारा, अरविंद हिंगड़, नवनीत नॉलखा, कमलेश चंडालिया, पदम हिरण, हितेश मेहता, सारिका पगारिया,मीना नॉलखा,अलका श्रीश्रीमाल, नीतू कुमठ ,वनीता मेहता सहित अनेक सदस्य ने हिस्सा लिया। आभार ज्ञापन विकास आच्छा ने किया। यह जानकारी चंदा एम वागरेचा ने दी।
ठाणे मेवाड़ ग्रुप का स्नेह सम्मेलन संपन्न

