मुंबई। तेरापंथ समाज की केंद्रीय संस्था ‘अमृतवाणी’ की मीटिंग कालबादेवी स्थिति आचार्य श्री महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के आचार्य तुलसी सभागृह में संपन्न हुई। जिसमें मुंबई आए ‘अमृतवाणी’ के पदाधिकारियों के अलावा मुंबई तेरापंथ समाज के तमाम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया व संस्था की गतिविधियों के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मीटिंग के आयोजक एवं संयोजक ‘अमृतवाणी’ के ट्रस्टी रूपचंद दुग्गड़, मदन दुग्गड़ एवं सीए सलिल लोढ़ा थे।
आचार्य महाप्रज्ञ हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित इस मीटिंग की शुरुआत यहां विराजित साध्वी श्री अणिमाश्रीजी के मंगलपाठ से हुई। इस मौके पर ‘अमृतवाणी’ के संरक्षक सुखराज सेठिया (दिल्ली) , अध्यक्ष प्रकाश बैद (कोलकाता) , महामंत्री अशोक पारख (सिलीगुड़ी), उपाध्यक्ष मदन दुग्गड़ (मुंबई), तेरापंथी महासभा के पूर्व अध्यक्ष व फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, तेरापंथी सभा मुंबई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ‘अमृतवाणी’ तेरापंथ समाज की वह संस्था जो गुरुओं के प्रवचन, संदेशों एवं उनके बताए सूत्रों को संकलित करता है तथा इसे ऑडियो, वीडियो एवं मीडिया माध्यमों के जरिए समाज के लोगों तक पहुंचाता है ताकि समाज में प्रेरणात्मक जागृति उत्पन्न हो सके। वर्तमान में टीवी चैनलों पर प्रसारित आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ व आचार्य श्री महाश्रमण के मुखारविंद से प्रस्फुटित हुए सदवचनों को ‘अमृतवाणी’ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। ‘अमृतवाणी’ की शुरुआत लगभग 40 वर्ष पहले 1978 में जैसराजजी सेखानी के द्वारा किया गया था बाद में ‘अमृतवाणी’ की कार्यप्रणाली को देखते हुए आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने इसे तेरापंथ समाज के उपक्रम के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने कहा कि ‘अमृतवाणी’ के बारे में समाज के हर व्यक्ति को जानकारी है, क्योंकि यह ऐसी संस्था है जो गुरुओं के वाणी को साक्षात हमारे सामने प्रस्तुत करती है। श्री डागलिया ने ‘अमृतवाणी’ के पदाधिकारियों का मुंबई में पधारने पर स्वागत किया।
तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि ‘अमृतवाणी’ जन-जन तक गुरुओं की वाणी को पहुंचाती है तथा उसे सुरक्षित रखती है। तेरापंथी सभा मुंबई इस कार्य में ‘अमृतवाणी’ के साथ है तथा उनके इस कार्य में हमेशा
सहयोग करेगा। अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अमृतवाणी’ के पदाधिकारियों के मुंबई आने पर हम सभी गदगद हैं। ‘अमृतवाणी’ बेहद अच्छा काम कर रही है। उन्होंने गुरुदेव तुलसी की वाणी और प्रसारित करने का सुझाव दिया।
‘अमृतवाणी’ के सुखराज सेठिया ने मीटिग में मुंबई के तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति पर संतोष जताते हुए संस्था के
बारे में विस्तार से बताया और कहा कि ‘अमृतवाणी’ धर्मसंघ की संगठनमूलक संस्था है। इसकी शुरुआत जसराजजी ने टेपरिकॉर्डर के माध्यम से गुरुओं की वाणी को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ की। उनकी निष्ठा को देखकर आचार्य श्री तुलसी एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने इसकी काफी तारीफ की थी। गुरुदेव आचार्य महाप्रज्ञ उनके इस संकलन को अमूल्य भंडार बताया था।
उन्होंने बताया कि इस संकलन का हम वीडियो रिकार्डिंग करके संकलित करते हैं तथा बाद में चैनलों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाते हैं। जिससे समाज के लोग मंगलपाठ, प्रवचन व गुरुओं के अमृतवाणी का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकें। इसे यू-ट्यूब पर भी ‘अमृतवाणी’ के प्रयासों से पहुंचाया है।
अध्यक्ष प्रकाशजी वैद ने ‘अमृतवाणी’ से सभी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान कुलदीप जी, राजेंद्र मुणोत व सलिल लोढ़ा सहित कई लोगों ने अपने सुझाव भी दिए जिसे अध्यक्ष प्रकाश वैद ने गुरुदेव के समक्ष रखकर विचार हेतु निवेदन की बात कही।
इस मौके पर मुंबई समाज के पदाधिकारियों के द्वारा ‘अमृतवाणी’ के सदस्यों का साहित्य प्रदान कर सम्मान किया गया। मीटिंग में ‘अमृतवाणी’ के ट्रस्टी सलिल लोढ़ा, रूपचंद दुग्गड़, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नारेंद्र तातेड़, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी, तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना, धनराज सिंघी, गणपत कोठारी, कुलदीप जी, राजेंद्र मुणोत, प्रकाश धींग, तेरापंथी सभा मुंबई के सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, पारस कच्छारा, मुकेश धाकड़, मनोज चोरडिया, पंकज सुराणा, विमल घेडिया, तेजप्रकाश डांगी, महेंद्र तातेड़, कपूर श्रीश्रीमाल, भानुकुमर नाहटा, राजेश चौधरी, अजय डांगी, दिलीप चपलोत, हस्तीमल भंडारी, मनीष परमार, मुकेश मादरेचा, भगवती धाकड़, निर्मल भंसाली, कुंदन धाकड़, विष्णु बाफना, मुलुण्ड सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया , चुन्नी लाल सिंघवी समेत समाज के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम के रूपरेखा की प्रस्तुति एवं संचालन सलिल लोढ़ा ने किया।
मुंबई में ‘अमृतवाणी’ की मीटिंग संपन्न, मुंबई ने दिलाया हरसंभव सहयोग का भरोसा

