विकास धाकड़/गोरेगांव (मुंबई)। तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव की साधारण सभा २०२५/२७ का सफल आयोजन। दिनांक: 30 जून 2026 कों तेरापंथ सभा भवन के प्रांगण में किया गया, कार्यक्रम की सुरुवात सामूहिक नमस्कार महामंत्र सें की गईं, तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया गया।
वर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल जी हिरण ने गत साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन करके सर्वसम्मति से पारित करवाया एवं अध्यक्षीय वक्तव्य के द्वारा कार्यकारिणी एवं मंडल की सभी बहनों के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए एवं उन्हें साथ लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, मंच का सुंदर एवं प्रभावी संचालन प्रचार प्रसार मंत्री ममता जी चिप्पड़ द्वारा किया गया। साधारण सभा में ABTMM कार्यसमिति सदस्य रेखा जी सियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने साधारण सभा में संविधान का वाचन जरूरी होता है यह बताया। महिला मंडल संगठन मंत्री श्रीमती पिंकी जी सांखला, मंजू सुभाष जी सिंघवी एवं कन्यामंडल प्रभारी सुश्री हीर कोठारी द्वारा संविधान का वाचन किया गया। कन्या मंडल प्रतिवेदन कन्या मंडल प्रभारी हीर कोठारी और प्रेक्षा ओस्तवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महिला मंडल मंत्री श्रीमती कल्पना जी चोरड़िया द्वारा मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने ओम अर्हम की ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती कांता जी सिसोदिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रेक्षा प्रशिक्षक श्रीमती सरोज जी चंडालिया ने सभी सदस्यों को प्रेक्षा वाहिनी के महत्व की जानकारी देते हुए अधिकाधिक बहनों से इससे जुड़ने का अनुरोध किया। उपाध्यक्ष मीना जी गोखरू,,मीनाजी धींग, और निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिमा जी सांखला द्वारा संविधान का वाचन के पश्चात सदस्यों से प्रश्न/उत्तर के माध्यम से संविधान की जानकारी को रोचक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रतिमा जी सांखला के द्वारा जैन विद्या के सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
विशेष सहयोग में सरोज तलेसरा, शिप्रा सिंघी, मंजू सुभाष जी सिंघवी,मीना धींग,शीलू चंडालिया, साधना धाकड़ , अंजू चंडालिया,पुष्पा सिंघवी, पायल राठौड़, रेखा सिंघवी, टीना बाफना का रहा। साधारण सभा में 36 महिला मंडल सदस्य एवं 2 कन्या मंडल सदस्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही। अंत में उपाध्यक्ष द्वितीय श्रीमती पुनम जी बैद द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव की वार्षिक साधारण सदन सभा का आयोजन

