By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Last updated: June 30, 2026 1:00 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी की अध्यक्षता में ठाणे के तेरापंथ भवन में संपन्न हुई । मीटिंग की शुभ शुरुवात अणुव्रत गीत के पश्चात अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने आचार संहिता का वाचन कर संकल्प दिलाए । उन्होंने कहा की अणुव्रत समिति मुंबई केंद्र द्वारा दिए गए कार्यो को और अधिक गति देने की जरूरत है ।
अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी करणीय कार्य केंद्र निर्देशित कार्यों को करते हुए पर्यावरण के कार्य व अणुव्रत वाटिका, एक पौधा अणुव्रत के साथ, नशा मुक्ति कार्यक्रम, ACC अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैसटआदी कार्यो की आगे की रूपरेखा प्रस्तुत की व आगामी कार्यक्रम में अणुव्रत प्रशिक्षण कार्यशाला, गुरु दर्शन यात्रा व ऑडिटोरियम कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की
सभी जॉन प्रभारी प्रकल्प प्रभारी व सभी क्षेत्रीय संयोजक व सभी पदाधिकारी का सभी सह संयोजकों का धन्यवाद किया आप सभी के सहयोग से ही अणुव्रत के कार्यों को गति मिलती है, गत मीटिंग का वाचन सहमंत्री राकेश बडाला ने किया । मंत्री गणपत सोनी ने मंत्री प्रतिवेदन में वर्ष भर में किए कार्यो को सदन में प्रस्तुत किया । कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सदन ने पास किया । अगले वर्ष के लिए ऑडिटर श्रीमान कैलाश जी बाफना के नाम की स्वीकृति पारित की गई।
एसीसी प्रभारी किरण परमार ने अणुव्रत को स्कूल कॉलेज में कैसे पहुंचाया जाए उस पर विस्तृत जानकारी दी । पर्यावरण प्रभारी अशोक बड़ाला ने प्लास्टिक के डेमो बताकर नुकसान पर लोगो को जागरूक किया । जीवन विज्ञान पर जसराज छाजेड़ ने बताया स्कूलों में जीवन विज्ञान कैसे लागू किया जाए, अणुविभा के रोशन मेहता ने कहा की समिति में अनेक कार्यकर्ता जुड़े होने से अर्थ से कोई कार्य नहीं रुकेगा । ठाणे सभा अध्यक्ष नरेश बाफना ने कहा की आगामी चातुर्मास में अनेक गतिविधियों भवन में करें । अणुविभा के रमेश धोका, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी ने विचार रखा । साथ ही मेरा पौधा अणुव्रत के नाम बैनर का अनावरण किया गया पर्यावरण जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए।
अणुविभा के मीडिया सहसंयोजक महावीर बड़ाला, संगठन मंत्री देवेन्द्र लोढ़ा,सहमंत्री राकेश बडाला,कमलेश दुग्गड,ख्याली कोठारी,बसंत कुमठ,दिलीप धींग,नवरत्न दुग्गड,दिनेश धाकड़,रमेश राठौड़,रतन कच्छारा, क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मुनोट,रमेश कोठारी,विनोद मेहता,धनराज डांगी, श्रवण चोरड़िया,संदीप अच्छा, पुखराज बाफना, पुखराज गोखरू,रमेश ढालावत,किशन राठौड़, और सभी क्षेत्र के संयोजक सहसंयोजक की उपस्थिति रही,
से निर्मल चंडालिया, सभा मंत्री राजू बाफना, लक्ष्मी लाल सिंघवी,नवरत्न गोखरू,पारस बाफना, कमलेश चंडालिया,डॉ सुंदर इन्टोदिया,संजय दुग्गड,मुकेश डांगी, महेंद्र पुनमिया,पदम हिरण,दिनेश बाबेल, ठाणे सिटी अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल,अंजू कोठारी,मधु मेहता,ललिता सोनी,विमला हिरण,भाग्यवती परमार,हेमलता मुनोट, शांता लोढ़ा,ठाणे महिला मंडल अध्यक्ष संगीता चंडालिया, मंत्री खुशबू पामेचा, कांता, अणुव्रत ठाणे संयोजक भंवर दास जैन,प्रवीण डांगी,कल्पना जैन,सुखिया मांडोत,वनिता मेहता, मीना बाफना,रेखा बाफना,सीमा बाबेल,सीमा सांखला,आभा पीपाड़ा,भारती कच्छारा,कोमल कच्छारा, कांता पुनमिया,आदि उपस्थित थे । आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा और कार्यक्रम का सु व्यवस्थित संचालन उपाध्यक्ष सुमन चपलोत ने किया ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई जल्द करने से किया इनकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई जल्द करने से किया इनकार
national
June 30, 2026
साड़ी वॉकाथॉन – ‘पेस एंड पोज़’ के माध्यम से महिलाओं ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
social
June 29, 2026
जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा “ग्रूमिंग मंत्रा 2.0” का सफल आयोजन
social
June 29, 2026
वेलकम टू जंगल से दिल जीतने के बाद, अब दिशा पाटनी का सबसे ‘दिलकश’ अंदाज़ आवारापन 2 में!
entertainment
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?