डोम्बिवली: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित स्व से शिखर तक कार्यशाला का दूसरा पड़ाव मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट का आयोजन स्थानीय सभा भवन मैं दिनांक 4/ 1/2020 को रखा गया। शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। सभी का स्वागत संयोजिका मधु जी कोठारी ने किया। महिला मंडल की स्वर लहरियों से महाप्रज्ञ अष्टकम एवम संकल्प गीत से मंगलाचरण हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के महामंत्री तरुणा बोहरा पधारे। मुख्य वक्ता के रूप मे मुम्बई महिला मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण पधारे।
मुम्बई महिला मंडल के सह मंत्री श्रीमती सरोज जी सिंगवी, कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती अंजना जी सिंगवी, सुधा जी सियाल,डोम्बिवली युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान राकेश जी कोठारी, मंत्री श्रीमान ललित जी पुनमिया, उपाध्यक्ष श्रीमान सुरेश जी बेद , सह मंत्री श्रीमान दिलीप जी बडाला निवर्तमान युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान ललित जी सिंगवी सभी पदाधिकरियो की विशेष उपस्थिति रही। कुशल मंच संचालन रीना हिंगड ने किया। 8 युगल जोड़ियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सबको गेम्स पिंकी जी बडाला ने खेलाए।
मिस्टर एंड मिसेस परफेक्ट का खिताब प्रथम ममता महावीर जी सिंगवी एवम सेकंड लता देवेंद्र जी मेहता , तृतिय शर्मीला ललित जी पुनमिया को दिया गया। 4 बहनो ने अपने जीवन साथी के लिये तोफा बनाया जिसमे प्रथम ममता जी सिंगवी एवम सेकंड वर्षा जी पगारिया को दिया गया रिश्तो की किताब बने आफताब निबंध मैं प्रथम रेखा जी कच्छारा, सेकंड प्रेक्षा जी ढ़ीलीवाल,तृतीय नीता जी ओस्तवाल रहे। जज की भूमिका श्रीमती सुधाजी सियाल एवम श्रीमती लीला जी पटवारी ने निभाई। 80 जागरूक महिला मंडल की उपस्तिथि से कार्यशाला को सफल बनाया। सदस्य गणना के फोम दिए और भरवाए आभार ज्ञापन सह संयोजिका अनिता जी बडाला ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल डोम्बिवली का ‘स्व से शिखर तक’ कार्यशाला संपन्न

