मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित सामायिक फेस्टिवल का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा दक्षिण मुंबई के दस मुख्य स्थानों पर हुआ जिनमें श्री १००८ चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (तेरापंथ) समाज ,भूलेश्वर,श्री मुनिसुव्रतस्वामी श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ ,कुलाबा, श्री कोलाबा वागड विशा ओसवाल स्थानकवासी अजरामर जैन संघ , कुलाबा, शेठ मोतीशा रिलिजियस एंड चेरीटेबल ट्रस्ट ,भायखला (पूर्व),श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) , ठाकुरद्वारा,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल(मेवाड़), ठाकुरद्वारा,श्री ठाकुरद्वार जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ , ठाकुरद्वार,श्री प्रतीक्षा टॉवर जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ , श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, वरली श्री शांतिकमल जैन संघ, चिचपोकली मुंबई, आदि संस्थाओ का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में अ भा तेयुप के सामयिक फेस्टिवल मुंबई के प्रभारी राजेश कोठारी उपस्थित थे। सभी स्थानों पर सामायिक में नवकार मंत्र के जाप एवं ध्यान का प्रयोग करवाया गया किशनलाल डागलिया, इंदरमल धाकड़,गणपत डागलिया, रमेश मेहता,वसंतजी भंसाली,कुणाल शाह,प्रकाशजी सांखला, दिनेश राजावत,शांतिलाल हरकचंद गाला, देवेंद्र डागलिया आदि के साथ कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए युवक परिषद एवं महिला मंडल के सदस्यों में पवन बोलियां, नितेश धाकड, अशोक बरलोटा, राहुल मेहता, अनिल लोढ़ा, दिशांत ढेलरिया, विनीत बोलियां, प्रदीप ओस्तवाल, पुरण चपलोत, विनोद कच्छारा, पंकज बोलियां,प्रदीप मुणोत,निलेश धाकड़, कमलेश कच्छारा, राकेश राठौड़, राकेश कच्छारा, रेणु डागलिया, शीतल वागरेचा, बाबू धींग, प्रकाश चपलोत, किशन राठौड़, निलेश धाकड़, रोनक धाकड़, उत्सव धाकड़, धनपत बैद, नरेंद्र बरमेचा, सुरेन्द्र मुणोत, सुमन कांवडिया गुंजन सुराणा, नूतन सोनी, रुकमन कच्छारा, उर्मिला कच्छारा, पुष्पा धाकड़, हस्ती कच्छारा, महेंद्र मेहता,महावीर ढेलरिया, चंद्रा चपलोत, राखी चपलोत, यश्वी कच्छारा, प्रमिला चपलोत, वंदना चपलोत, मीना वागरेचा, अशोक धींग ने अपनी सेवा दी ।

सभी सेंटरों की कुल सामायिक मिलाकर 1037 हुई । सभी स्थानों पर वहा के पदाधिकारियों का आभार पत्र द्वारा आभार किया गया। यह जानकारी तेयुप के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने दी।


