कृति खरबंदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अली फज़ल की ‘मिर्जापुर’ में उनकी शानदार यात्रा और मेहनत की जमकर तारीफ की। अभिनेता के भावुक होते हुए एक दिल छू लेने वाले पल को साझा करते हुए कृति ने उनके लिए गर्व जताया और उनके काम को मिल रहे प्यार का जश्न मनाया। अपनी पोस्ट में कृति ने लिखा, “इस लड़के पर, उसकी जर्नी पर और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने जो मेहनत की है, उस पर मुझे बहुत-बहुत-बहुत गर्व है। वह इस प्यार के पूरी तरह हकदार है। लिल! तुमसे इतना सारा प्यार!”
कृति ने अली की पत्नी और अभिनेत्री रिचा चड्ढा को भी टैग करते हुए लिखा, “रिचेज़, मैं इस बात को बखूबी जानती हूं कि तुम्हारे बिना वह यह सब हासिल नहीं कर पाता।” कृति ने अपनी भावुक पोस्ट का अंत इसे अपनी निजी जीत बताते हुए किया है। उन्होंने ‘मिर्ज़ापुर’ हैशटैग के साथ लिखा है , “यह मेरी पर्सनल जीत है!” कृति की यह पोस्ट अली के प्रति उनकी दोस्ती, प्यार और प्रशंसा को दर्शाती है। साथ ही, उन्होंने अली के सफर में रिचा चड्ढा के योगदान और लगातार मिले समर्थन को भी खास तौर पर सराहा है।
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

