चेंबूर (मुम्बई)। तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर का वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी कोठारी की अध्यक्षता में दिनांक 17 जुलाई 2025 को तेरापंथ भवन, चेंबूर में आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी कोठारी ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत-अभिनन्दन किया
और अपने मन के भाव भी व्यक्त किए, जिनमें उन्होंने अपनी दो वर्षों की अध्यक्षीय यात्रा की स्मृतियों, साथ देने वाली टीम और बहनों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
मंत्री बेला जी डांगी द्वारा दो वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा मंत्री प्रतिवेदन में pdf के माध्यम से LED स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात उन्होंने भी अपने मन के भाव साझा करते हुए महिला मंडल को एक यादगार, मार्गदर्शक और आत्मीय सफर बताया। कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा जी डागलिया द्वारा वर्ष भर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
जिज्ञासा समाधान के पश्चात् उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
उन्होंने अपने मन के भाव में महिला मंडल के साथ बिताए पलों को सौभाग्यपूर्ण और सीखने योग्य बताया।
कन्या मंडल की रिपोर्ट दीया बडोला, अक्षिता सिंघवी और धृति तातेर ने प्रस्तुत की जिसे सदन ने पारित किया।
तत्पश्चात “मन के भाव” कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती रिंकल जी पटवारी द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसमें
उन्होंने कन्यामंडल की ओर से अपनी भावनाएँ, अनुभव और महिला मंडल के प्रति आत्मीय जुड़ाव को आत्मस्पर्शी शब्दों में साझा किया। चुनाव अधिकारी श्रीमती कुसुम जी हिरण ने वर्ष 2025-27 के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती ममता जी कच्छारा एवं मंत्री पायल जी मांडोत के नाम की घोषणा की।
अन्य विवरण :
1. शुभकामना के स्वर -सभा अध्यक्ष रमेश जी धोखा द्वारा।
3. संचालन – संगठन मंत्री श्रीमती वनिता जी बडोला एवं प्रचार प्रसार मंत्री डिंपल जी लोढ़ा द्वारा।
4. दो वर्षों के कार्यकाल में सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिफ्ट व ट्रॉफी द्वारा सम्मान समारोह में विशिष्ट अवॉर्ड नाम व टैगलाइन के साथ विशाखा जी बापना व रेखा जी डागलिया द्वारा।
5. वनिता जी बाफना द्वारा रचित टैगलाइन से कोर टीम को मंच पर परामर्शक द्वारा सम्मानित किया गया।
6.एरिया प्रभारी द्वारा “मुन्ना भाई-सर्किट” अंदाज़ में एक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें कोर टीम की भूमिकाओं को हास्य और सराहना के साथ दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सराहनीय उपस्थिति रही।
- रिपोर्ट दीपक राठौड़

