मुंबई। तेरापंथ मुम्बई महिला मंडल के तत्वावधान में चेम्बूर महिला मंडल द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ अवेर्नेस के अंर्तगत कैंसर अवेर्नेस का कार्यक्रम सुराणा सेठिया हॉस्पिटल में रखा गया। सर्व प्रथम नमस्कार महामंत्र उसके बाद चेम्बूर महिला मंडल द्वारा मंगला चरण प्रेरणागीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति डॉ. सलीलजी पाटकर(oncologist), डॉ. तेजस्विनी (gynecologist), मुम्बई सभा अध्यक्ष श्रीनरेन्द्रजी तातेड़, मु .म. म अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बडाला, चेम्बूर सभा मंत्री विनोदजी परमार, चेम्बूर तेयुप अध्यक्ष श्री दिनेशजी गादीया, मंत्री रमेशजी डागलिया, अणुव्रत समिति से रमेशजी धोका, कुर्ला संयोजिका मधुजी भंडारी, सहस्योजिका प्रियंका सोनी, प्रकाशजी बोहरा वाशी से, मेवाड़ संघ की बहने रहेंगी।
स्वागत भाषण चेम्बूर संयोजिका अंजू कोठारी ने किया। जयश्रीजी ने बहनो को मोटीवेट करते हुए कहा कि सभी बहने समय पर अपनी शारिरिक जांच करवाती रहे।और जल्द ही बीमारी को दूर भगाए। पूरे फरवरी महीने की कार्यशालाओं में अपनी जागरूकता दिखाये। नरेन्द्रजी तातेड़ नें इस मेगा अवेरनेस को एक अच्छा आयाम बताया और इस कार्य की सराहना की।
Dr तेजस्विनी ने केसर से लड़ने के क्या क्या तरीके है तथा उसके लक्षण आदि के बारे में समजाया। डॉ. सलिल जो कैंसर विशेषज्ञ है उन्होंने बहनो को स्तन कैंसर,ओवरी कैंसर और सर्विक कैंसर की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 1 स्टेज पर इलाज करवाने की सलाह दी।बहनो की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। डॉ. अंकिता और हॉस्पिटल की पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा। क्रांतिजी सुराणा ने पूरे कार्य को सूचारु रूप से प्रस्तुत करवाया। क्रांतिजी ने हॉस्पिटल से बहनो को कैंसर
जांच हेतु कूपन भी दिए। आभार ज्ञापन जयश्रीजी बडाला ने व्यक्त किया। संचालन तारा आच्छा ने किया। पूरी चेम्बूर महिला मंडल टीम के सहयोग से कार्य सम्पन्न हुआ विशेष सहयोग दीपाली बोहरा,वनिता चंडालिया, कविता सोनी,आशा गांधी, सीमा पटवारी पुष्पादेवी चंडालिया प्रमिला सोनी आदि सभी बहनो का रहा।
तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर का मेगा हेल्थ अवेर्नेस कार्यक्रम आयोजित

