चेन्नई। तेरापंथ एजुकेशनल एवं मेडिकल ट्रस्ट की 37वीं साधारण सभा का आयोजन साहुकारपेट स्थित तेरापंथ विद्यालय में सामूहिक नवकार महामंत्र के साथ प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण श्री राजेंद्र भंडारी ने किया। तत्पश्चात गत वर्ष में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चेयरमैन श्री प्यारेलाल पितलिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए गत वर्ष में किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। गत वार्षिक अधिवेशन की कार्यवाही का वाचन सह-मंत्री श्री विनोद धोका ने किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ‘ओम अर्हम्’ ध्वनि के साथ पारित किया। महामंत्री श्री महावीर गेलड़ा ने वर्ष भर में किए गए संपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी, जिसे जिज्ञासा समाधान के पश्चात सदस्यों ने ‘ओम अर्हम्’ ध्वनि से पारित किया।
साहुकारपेट स्कूल की रिपोर्ट श्री विकास धोका एवं पट्टालम स्कूल की रिपोर्ट श्री प्रवीण जी बाबेल ने सदन के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों द्वारा पारित किया गया।
विभागीय समितियों की रिपोर्ट के अंतर्गत: कुत्तमबाकम परियोजना: श्री रेख धोका स्पोर्ट्स ब्लॉक: श्री गजेंद्र बोहरा संगठन विभाग: श्री विनोद डागा आदि उपस्थित सदस्यों ने इन सभी रिपोर्टों को ‘ओम अर्हम्’ ध्वनि द्वारा पारित किया।
कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट श्री विकास सेठिया ने सदन के समक्ष पेश की। कुछ जिज्ञासाओं के समाधान के बाद सदस्यों ने इसे पारित किया। आगामी वर्ष के लिए अंकेक्षक के रूप में मेसर्स ए. आलोक एंड कंपनी को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष महोदय ने विविध विषयों के अंतर्गत सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सह-मंत्री श्री विनोद धोका ने प्रस्तुत किया।
तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

