कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के सहयोग से प्रेक्षा कल्याण वर्ष के उपलक्ष में तेरापंथी सभा कांदिवली द्वारा तेरापंथ भवन में वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गयी प्रत्येक रविवारीय प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला 8 से 9:00 बजे तक नियमित हर परिस्थिति में चालु रही । श्री दुगड के द्वारा आज दीर्घ श्वांस प्रेक्षा का प्रयोग करवाया गया।
उसके बाद समापन समारोह मनाया गया। 72 कार्यशाला के साथ समापन हुआ इसमें काफी प्रशिक्षकों का सहयोग रहा श्रीमती विमला दुगड़,इलाबेन शांताबेन देशमुख सर मीनाक्षी आदि अनेक प्रशिक्षकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।एक विशेष बात यह रही कितने भी लोग आए कम ज्यादा लेकिन कार्यशाला चालू रही। दृढ संकल्प के धनी वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस मल दुगड की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही प्रेक्षा फाउंडेशन में तत्वावधान में प्रारंभ किया गया डेढ वर्षिय कार्यक्रम में अनेक लोगों ने लाभ लिया।
जैसा कि आप सबको विदित है दुगड दंपति के संचालक त्वं में प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान मेंअशोकनगर कांदिवली मुम्बई में अभी चार-चार सेंटर चल रहे हैं जिसमें एक सेंटर तो 28 वर्षों से चल रहा है 28 वर्षों में एक भी दिन बंद नहीं रहने वाला दुनिया का पहला प्रेक्षाध्यान केंद्र बन गया है जो चलने के बाद कभी बंद नहीं रहा। यह सब परम पावन गुरुदेव की कृपा से ही संभव हो पाता है। आज समापन के अवसर पर उपस्थित प्रेक्षा प्रशिक्षक व सहयोगियों का सम्मान भी किया गया अत्यधिक बारिश के कारण जो भी उपस्थित हुए उनका सम्मान किया गया। प्रेक्षा प्रशिक्षक देशमुख जी शांताबेन, पूर्व तेरापंथी सभा के मंत्री अशोकजी हिरण ने अपने श्रद्धासिक्त उद्गार व्यक्त किये। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में सभी से आह्वान किया हमें आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के अवदान को वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन अनुशास्ता में जन-जन तक पहुंचाने में पूरा-पूरा श्रम और प्रयास पुरी शक्ति लगाकर करना है।
तेरापंथ भवन कांदिवली में रविवारीय प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का हुआ समापन

