विकास धाकड़/मुंबई। आचार्य भिक्षु के २२४ वे चरमोत्सव पर भिक्षु आराधना क्रार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार मंत्र के शुरुवात सें हुआ। सर्वप्रथम तेयुप गोरेगांव द्वारा हर घर सामायिक के अंतर्गत सामायिक संयोजक उपासक महोदय श्री रमेशजी सिंघवी नें भिक्षु स्वामी के अवदानो पर विस्तार सें प्रकाश डाला उन्होंने कहा आचार्य भिक्षु हमारी शक्ति है गौरव है हमारा मार्गदर्शन है।हमारे जीवन की अक्षय धड़कन हे । आचार्य भिक्षु से उनकी सत्य निष्ठा को समझे सत्य ही उनकी आत्मा थी। आत्मा ही उनका सत्य था। उनके भाव भी अपने साथ आ जाए तो यह जीवन सार्थक हो जायें, हमारे जीवन के भीतर स्वामी जी की निष्ठा पहुंचे, स्वामी जी ने जिस उद्देश्य संघ को छोड़ा और नए पंथ की स्थापना की और संघ में क्रांतिकारी परिवर्तन किए ।
स्वामी जी ने जो आज्ञा दी हम उनका पालन करे। आचार्य भिक्षु को समझने का प्रयास करे उन्होंने महावीर की वाणी को पुनः जीवंत का प्रयास किया। स्वामी जी के दर्शन को अपने जीवन में उतारे एवम अपनी आत्मा का कल्याण करे। आपने लौकिक और लोकोतर, द्रव्य एवं भाव पूजा पर विशेष प्रकाश डाला एवं सभी की जिज्ञासाऔ का समाधान किया।
तत्पश्चात दूसरे चरण में आराधना आराध्य की भक्ति का कार्यक्रम तेरापंथ भवन के प्रांगण में रवि डांगी, नवीन आच्छा, हितेश राठौड़, प्रवीण राठौड़, पूर्व सभा अध्यक्ष उपासक अशोकजी चौधरी महिला मंडल से श्रीमती ममता चिप्पड़, श्रीमती पायल राठौड़, श्रीमती सरोज तलेसरा आदि गायक के सुर स्वर संगम ने अपनी जुगलबंदी से सुमुधर भिक्षु के गीतों की प्रस्तुतियां दी। उनकी प्रस्तुति ने लोगो का दिल जीत लिया। उन्होंने आचार्य भिक्षु के गीत की शुरुवात दुनिया में पंथ अनेकों है इस तेरापंथ का क्या कहना, म्हाने सिरियारी रो संत । भिक्षु आयेंगे आयेंगे, भिक्षु आयेंगे मेरी झोपडी के भाग खुल जायेंगे भिक्षु आयेंगे। जीनी जीनी उड़ेरे गुलाल बाबा गोरेगांव नगरी में। आदि नई पुराने संघ गीतो की प्रस्तुति से धर्म परिषद को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोगो ने ॐ अर्हम से गायकों का हौसला अफजाई किया एवं जुगलबंदी ने सभी को भक्ति में सराबोर किया।
स्वागत वक्तव्य सभा उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल बाफना ने दिया। इसे सफल बनाने में अणुव्रत परिवार से राकेश बोहरा, ABTYP JTN से विकास धाकड़, गौतम ओस्तवाल, मुकेश चौधरी आदि की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री नीलेश सांखला ने किया।
तेरापंथ भवन गोरेगांव में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन

