मुंबई। शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजू रेखा जी तथा साध्वीवृंद के विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा 22 सितंबर की रात्रि महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में ‘महासती सुभद्रा’ की भव्य एवं प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई। प्रस्तुति के माध्यम से आस्था, संस्कार, त्याग, संयम एवं नारी-शक्ति की प्रेरणादायी गाथा को मंच पर जीवंत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं अतिथियों का स्वागत तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की अध्यक्ष लतिका डागलिया ने आत्मीय भाव से किया।
कन्या मंडल की बेटियों ने प्रभावशाली अभिनय, संवाद एवं भाव-भंगिमाओं से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति ने संदेश दिया कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, संस्कार, संयम और आत्मबल जीवन को नई दिशा देने की शक्ति रखते हैं। दक्षिण मुंबई की कन्या मंडल से अवधि वागरेचा, महेक ओस्तवाल,कृषा सोनी,हीर वागरेचा,कोमल सुराणा,दृषि कच्छारा, निया कच्छारा,छवि बर्लोटा,वानी सिंघवी,जिया सुराणा,फिया सिंयाल,दिनिशा निम्जा,नम्रता जैन,ईशा धाकड़ ने रोचक नाट्य प्रस्तुत किया
कार्यक्रम में महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, मुंबई सभा के मंत्री गौतम डांगी, कोषाध्यक्ष रिंकू बाफना, उपाध्यक्ष नवरतन गन्ना, पूर्व अध्यक्ष भावरलाल कर्णावट, मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़, सुनील ईटोडिया, सुरेश डागलिया, गिरीश सिसोदिया, टी पी एफ के पूर्व अध्यक्ष दीपक डागलिया एवं राज सिंघवी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
तेरापंथ सभा, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, मंत्री पवन बोलिया, कोषाध्यक्ष अशोक धींग,निकेश वागरेचा एवं उनकी पूरी टीम ने विशेष सहयोग दिया। तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, मंत्री श्रेयांश मुणोत, कोषाध्यक्ष रोनक धाकड़ एवं उनकी ऊर्जावान टीम का भी विशेष सहयोग रहा कन्याओं को अभिनय कौशल, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग, बैकस्टेज व्यवस्था एवं माइक हैंडलिंग में प्रीति डागलिया, रेखा कच्छारा, सविता कच्छारा, रेनू बोलिया एवं गुंजन सुराणा का विशेष सहयोग रहा। जतीन सर का पूरे कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा कन्या मंडल प्रभारी शिल्पा सिंघवी एवं वंदना वागरेचा ने बेटियों को निरंतर प्रेरित करते हुए अथक परिश्रम किया और प्रस्तुति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम की सफलता में पुष्पा कच्छारा, रितिका शिशोदिया, वनीता धाकड़,संगीता राठौड़, सुमन ढेलरिया एवं शुभांगी जवेरी का विशेष सहयोग रहा अंत में आभार ज्ञापन भाग्यश्री मेहता ने किया। कार्यक्रम के समापन पर पूरे सभागार में “ॐ अर्हम्” का मंगल उच्चारण गूंज उठा और ‘महासती सुभद्रा’ की यह प्रस्तुति सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गई।
जब मंच पर बोले संस्कार… जीवंत हुई ‘महासती सुभद्रा’

