By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ताज के सौंदर्य पर मुग्ध हुए डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- थैंक यू इंडिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

ताज के सौंदर्य पर मुग्ध हुए डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- थैंक यू इंडिया

Last updated: February 24, 2020 5:50 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताज महल का दीदार करने आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद भी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। यह पहली बार है जह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया है। ताज महल का का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने विजिटर बुक में इसके लिए बोला- थैंक यू इंडिया।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दुनिया के सातवें अजूबे ताज महल के मुख्य गुम्बद पहुंचे हैं। यहां स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को भी देखेंगे।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डायना बेंच पहुंचे और यादगार तस्वीर खिंचवाई। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई है। इसके बाद पत्नी मेलानिया का हाथ थामे ताज की ओर बढ़ ट्रंप रहे हैं। इससे पहले ट्रंप की बेटी इवांका भी पति के साथ कर ताज का दीदार कर रही हैं। उन्होंने ने भी डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। इवांका ने अपने मोबाइल फोन से भी किसी सहयोगी के माध्यम से अपनी तस्वीर खिंचवाई।

-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के मध्य में स्थित डायना टेबल पहुंच रहे हैं। उनके साथ गाइड नितिन सिंह ताज से संबंधित कहानियां सुना रहे हैं। दोनों बहुत ही उत्सुकता से ताममहल के इतिहास के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताज महल पहुंच गए हैं। वह एक घंटे स्मारक मे रहेंगे। दुनिया इस अजूबे को देखने के लिए वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान ट्रंप ने विजिटर बुक पर अपनी टिप्पणी लिखी। उन्होंने विजिटर बुक में ताज को देखकर भारतीय संस्कृति और कला को सराहा और कहा कि बेहद अद्भुत है ताज महल। उन्होंने इसके लिए भारत को धन्यवाद दिया।
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ शिल्पग्राम पहुंच गए हैं। वहां से 27 गोल्फ कार्ट के काफिले साथ ताजमहल का दीदार करने जाएंगे। होट अमर विलास में उनके लिए कोहिनूट स्वीट बुक है। इससे पहले रास्ते भर उनके स्वागत के लिए लगभग एक दर्जन मंच लगाए गए थे, जिस पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे।
-इससे पहले उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला एयरपोर्ट से ताज महल की ओर रवाना हुआ। रास्ते मे जगह-जगह कालाकार लोक नृत्य करते रहे। बच्चे दोनों देशों के झंडे हाथों में लेकर उनका स्वागत किया। डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर ताज महल को विशेष तौर पर सजाया गया है। शाहजहां व मुमताज की कब्रों का पहली बार मडपैक कराया गया है। होटल अमर विलास से ताज तक की 500 मीटर की दूरी ट्रंप परिवार गोल्फ कार्ट से तय करेगा।

अपने परिवार के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी के साझा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एयरफोर्स वन विमान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। यहां वह अपने अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे। वह दो घंटे आगरा में रहेंगे। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया।

रन-वे से कुछ दूरी पर तीन सौ कलाकारों ने प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख रूप से मयूर नृत्य शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह दो घंटे आगरा में रहेंगे। इस बीच ट्रंप परिवार एक घंटा ताज परिसर में बिताएगा। ट्रंप के आगमन को देखते हुए एयरफोर्स स्टेशन से लेकर ताज पूर्वी गेट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर चौराहे और तिराहे पर भारत और अमेरिका के झंडे लगाए गए हैं, जबकि रोड किनारे छात्र-छात्राएं दोनों देशों के ध्वज लहरा रहे हैं। जगह-जगह पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया के होर्डिंग, पोस्टर लगाए गए हैं। वीआइपी रोड पर तिरंगी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत जनवरी में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी-तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा
Next Article CAA को लेकर जाफराबाद और भजनपुरा में हिंसा,कई इलाकों में धारा 144 लागू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?