By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत जनवरी में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी-तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत जनवरी में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी-तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

Last updated: February 24, 2020 5:39 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन:भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में करेगा और बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को प्रतिस्पर्धी देशों की रैंकिंग के लिए शामिल किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा।

सीजीएफ ने यहां 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया। इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा, जिसने निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

सीजीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ”भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा। इसके आयोजन से जुड़े मामले को सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है।” इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया, ”इस फैसले से यह साफ हो गया कि चंडीगढ़ 2022 और बर्मिंघम 2022 अलग-अलग राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिताएं होंगी।” इसके मुताबिक, ”बर्मिंघम 2022 खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह बाद सीजीएफ पदक तालिका जारी करेगा जिसमें चंडीगढ़ 2022 राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप के पदकों को प्रतिस्पर्धी देशों की वैध रैंकिंग के रूप में जारी किया जाएगा।”

इससे पहले जुलाई 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के विरोध में इसका बहिष्कार करने की धमकी दी थी। सीजीएफ अध्यक्ष लुइस मार्टिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड ग्रेवेमबर्ग के नवंबर में भारत दौरे के बाद आईओए ने दिसंबर में वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद इस बहिष्कार को वापस ले लिया था।

ईओए ने इसके बाद निशानेबाजी के साथ तीरंदाजी की मेजबानी का प्रस्ताव इस शर्त के साथ रखा था कि इसके पदकों को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में जोड़ा जाए। भारत के इस प्रस्ताव का अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ और विश्व तीरंदाजी ने भी समर्थन किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईएसएल फाइनल की मेजबानी करेगा गोवा: नीता अंबानी
Next Article ताज के सौंदर्य पर मुग्ध हुए डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- थैंक यू इंडिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?