बेंगलुरु। प्रथम महिला व्यवसाय संदर्भ समूह स्वयम्–वी कनेक्ट के छठे कार्यकाल की 10वीं बैठक का आयोजन जीतो बैंगलोर नॉर्थ कार्यालय में हुआ। बैठक का संचालन संदर्भ प्रमुख सीए सुखदेवी सी. जैन, संदर्भ नेतृत्व श्रीमती प्रज्ञा सेठी एवं संदर्भ सचिव सुश्री मोक्षा सोलंकी ने किया। बैठक में जीतो महिला संगठन, बैंगलोर नॉर्थ की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना, महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़, सहमंत्री श्रीमती मीना बडेरा, श्रीमती सुमन रांका तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती तनुजा मेहता उपस्थित रहीं।
नवकार मंत्र के सामूहिक पाठ से बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वयम्–वी कनेक्ट ने ₹1.5 करोड़ के व्यवसाय का महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया, जिसे सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। मुख्य ज्ञानवर्धक सत्र मिडास टच सैलून एवं मेकअप अकादमी, ब्यरेश्वर नगर, बेंगलुरु की संचालिका श्रीमती रंजना डोडिया ने लिया। 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन एवं व्यक्तित्व सज्जा पर दैनिक जीवन, कार्यालय, पार्टी व विशेष अवसरों के लिए उपयोगी मेकअप टिप्स दिए तथा प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया।
बैठक में सभी सदस्यों ने 30 सेकंड तथा आगंतुकों ने 15 सेकंड का व्यवसाय परिचय दिया। सर्वश्रेष्ठ 30 सेकंड व्यवसाय परिचय का पुरस्कार श्रीमती प्रियंका सेठ, सर्वाधिक संदर्भ प्राप्त करने वाली सदस्य का पुरस्कार श्रीमती शीतल ज़वेरी तथा सर्वाधिक व्यवसाय प्राप्त करने वाली सदस्य का पुरस्कार श्रीमती पूर्वी जसानी को मिला।
बैठक में महिला सशक्तिकरण, आपसी विश्वास, सहयोग और साझा सफलता के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा

