सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फातिमा सना शेख बोलीं, “फेमिनिज्म का मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं, बराबरी मांगना है”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फातिमा सना शेख बोलीं, “फेमिनिज्म का मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं, बराबरी मांगना है”

Last updated: September 24, 2026 2:35 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

फातिमा सना शेख ने हमेशा खुद को फेमिनिस्ट कहने से परहेज़ नहीं किया है। ‘हुंकार: द रोअर’ में एक जांबाज़ पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाली फातिमा ने उस शब्द को लेकर खुलकर बात की, जिसे इंडस्ट्री में आज भी कई लोग कहने से बचते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जोनस का भी ज़िक्र किया, जिन्होंने हमेशा इस शब्द को खुलकर अपनाया है।
फातिमा कहती हैं, “फेमिनिज़्म को बहुत से लोग एक बुरे शब्द की तरह देखते हैं। यह देखकर हैरानी होती है कि कुछ एक्ट्रेसेस खुद को फेमिनिस्ट नहीं कहतीं। फेमिनिस्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी पुरुष के अधिकार छीन रही हूं। मैं तो सिर्फ अपने लिए बराबरी के अधिकार मांग रही हूं।”
वह प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि खुद को फेमिनिस्ट कहने से दर्शकों का प्यार कम नहीं होता। “प्रियंका चोपड़ा खुद को फेमिनिस्ट कहती हैं और उनकी बहुत बड़ी मेल फैन फॉलोइंग है। अगर आपकी नीयत साफ है और आप इस बात को सही तरीके से रखते हैं, तो लोग आपकी बात जरूर सुनेंगे।”
जियोहॉटस्टार की इस सीरीज में फातिमा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं, जो एक ऐसे मामले की जांच करती है, जिसमें अनीत पड्डा द्वारा निभाया गया एक नाबालिग लड़की का किरदार एक आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाता है। फातिमा इसे अपने करियर के सबसे शानदार और सीख देने वाले अनुभवों में से एक मानती हैं। उनके मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की खास बात यह रही कि मेकर्स ने उन्हें हमेशा बराबरी का दर्जा दिया और उनकी राय को महत्व दिया।
बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स और मंगाटा फिल्म्स के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्माण किया है। करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी ‘हुंकार: द रोअर’ 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा
Next Article उपासना कामिनेनी कोनिडेला बनीं डायरेक्टर – प्रोजेक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स का ₹8,600 करोड़ का विस्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर आया
entertainment
September 24, 2026
गणेश आचार्य ने जहां देखे थे बॉलीवुड के सपने, वहीं से फिर लिया बप्पा का आशीर्वाद
entertainment
September 24, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन
entertainment
September 24, 2026
उपासना कामिनेनी कोनिडेला बनीं डायरेक्टर – प्रोजेक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स का ₹8,600 करोड़ का विस्तार
entertainment
September 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?