बेंगलुरु। स्वयंम जेबीएन वी कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफ़रल समूह की चौथी टेन्योर मीटिंग का आयोजन राजाजीनगर स्थित जीतो बेंगलुरु नॉर्थ कार्यालय में भव्य रूप से हुआ। इस अवसर पर जेएलडब्ल्यू की मंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़, सहमंत्री श्रीमती सुमन रांका और जेबीएन संयोजिका श्रीमती तनुजा मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही जेबीएन यूनिकॉर्न से रेफरल हेड श्री अजित नाहटा, रेफरल लीड श्री कमल जैन एवं रेफरल सेक्रेटरी सुश्री आयुषी कोठारी भी मंच की शोभा बने। बैठक की शुरुआत नवकार मंत्र के साथ की गई। तीन नई सदस्याओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे समूह में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। बैठक की मुख्य वक्ता रहीं एनएलपी कोच एवं “एंपावरमेंट हेवन” की संस्थापक श्रीमती संगीता मेहता, जिन्होंने “अपना अंदरूनी Wi-Fi रीबूट करें” विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक सत्र लिया।
उन्होंने बैलून बाउंस, वाईफाई सिग्नल चेक जैसे सरल लेकिन प्रभावशाली अभ्यासों के माध्यम से आंतरिक शक्ति, भावनात्मक ऊर्जा एवं मानसिक स्पष्टता को पुनर्जीवित करने की कला को समझाया। बैठक में ब्रेड बटर स्टूडियो की संस्थापक श्रीमती रेखा जैन ने आठ मिनट का प्रभावशाली बिज़नेस प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने साझा किया कि कैसे उन्होंने 60 से अधिक ब्रांड्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सशक्त किया है, जिनमें निखार, विश्वास ज्वेलर्स, मरुधर मेवा और जेबीएन टायकून्स जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ब्रेड बटर स्टूडियो की सुविधाओं की जानकारी भी दी। रेफ़रल टीम – रेफरल हेड श्रीमती मीना जैन, रेफरल लीड श्रीमती लीला पितलिया और रेफरल सचिव सीए सुखदेवी जैन -ने कार्यक्रम को उत्कृष्ट समन्वय और सफलता के साथ संचालित किया। सभी सदस्यों ने मंच पर आकर 30-सेकंड पिच के माध्यम से अपने व्यवसाय को संक्षेप में प्रस्तुत किया।
डोर प्राइज़ वितरण ने बैठक में उत्साह और आनंद का वातावरण बना दिया। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्याओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ परिधान का पुरस्कार श्रीमती निकिता जैन को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया। अधिकतम रेफ़रल देने के लिए श्रीमती लक्षिता कटारिया को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समूह के नेटवर्क को और मजबूत किया। वहीं, बिज़नेस क्वीन ऑफ द डे का खिताब श्रीमती रेखा जैन को उनके प्रभावशाली व्यवसाय प्रस्तुतीकरण और उपलब्धियों के लिए दिया गया। इन विजेताओं ने न केवल प्रेरणा दी, बल्कि समूह के अन्य सदस्यों को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात नेटवर्किंग सत्र में सभी सदस्याओं ने पारस्परिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण और व्यवसायिक सफलता की भावना को और दृढ़ता से आगे बढ़ाया।
स्वयंम जेबीएन वी कनेक्ट महिला व्यवसाय रेफरल समूह की मीटिंग में प्रेरणा, सशक्तिकरण और नेटवर्किंग का संगम

