By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्वतंत्रता स्वछंदता की चुनड़ी न ओढ़ेः मुनि कमल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

स्वतंत्रता स्वछंदता की चुनड़ी न ओढ़ेः मुनि कमल

Last updated: August 16, 2018 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुम्बई। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमार जी और शासनश्री साध्वी श्री सोमलता जी के सानिध्य में तेरापन्थ भवन कांदिवली में भव्य रूप से मनाया गया।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के महामंत्री  महामंत्री कमलेश बोहरा ने स्वागत किया कोषाध्यक्ष जवरी मल नवलखा ने शुभकामनाएं दी। उपस्थित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री कमल कुमार जी ने  कहा कि  आज के माहौल में स्वतन्त्रता स्वछंदता का रूप ले रही है। स्वतंत्रता विकास पथ की सहयात्री है ओर स्वछंदता विनाश के गर्त में धकेलने वाली है आज के दिन सभी को प्रसन्नता का टॉनिक लेकर स्वस्थ स्वतंत्र जीवन जीने का मानसिक संकल्प करना चाहिए।
शासनश्री साध्वी श्री सोमलता जी ने  प्रेरक संबोधन प्रदान करते हुए कहा कि आज प्रत्येक भारत वासी के मन मे आनंद की लहरे उछल रही है  क्योंकि लंबी परतंत्रता के बाद स्वंतत्रता मिली थी। एक कवि के शब्दों में एक निमिष की पराधीनता से बढ़कर है मृत्यु भली। ओर दासता के हलवे से भली मुक्ति की मूंगफली।
स्वतंत्रता केवल मनुष्यों को ही नही प्राणी मात्र को अच्छी लगती है ,बंधन किसी को भी पसंद नही है, हर कोई स्वतंत्र आसमान में उड़ना चाहता है पर उड़ान भरने से पहले अपने हित अहित को जानना जरुरी है आपने आगे कहा कि स्वतंत्रता बुरी भी होती है अच्छी भी होती है जो व्यक्ति हिताहित पर चिंतन डालकर काम करता है वह बुरी स्वतंत्रता है ओर जब सर्वोदय अभ्युदय के चिंतन के साथ   व्यक्ति काम करता है तो वह स्वतंत्रता दिव्य वरदान का कार्य करती है संचालन साध्वी श्री संचितयशा जी ने किया
मुनि श्री नमि कुमार जी मुनि श्री अमन कुमार जी साध्वी श्री शकुंतला कुमारी जी साध्वी श्री  जाग्रतप्रभा जी साध्वी श्री रक्षितयशा जी ने भी राष्ट्र समाज परिवार के प्रति समपिर्त भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। मुनिप्रवर ओर साध्वीवृन्द की पावन सन्निधि में फाउंडेशन के महामंत्री कमलेश बोहरा कोषाध्यक्ष  जवरी मल नवलखा ने ध्वज वंदन किया इस दौरान तेयुप अध्यक्ष दिलीप चपलोत विनोद जैन संयोजिका गोमती मेहता सुशीला मादरेचा प्रीति बोथरा तारा धाकड़  भवर लाल बापना  प्रमोद डाँगी  ने भी सुभकामना दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रद्धा कपूर के बाद अब शिवानी दांडेकर को डेट कर रहे फरहान
Next Article केरल बाढ़: अब तक 77 की मौत, परिवहन सेवाएं ठप, कोच्चि एयरपोर्ट-मेट्रो भी बंद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?