बर्न: काला धन रखने वाले भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर अब स्विट्जरलैंड की कार्रवाई जारी है। इसकी नवीनतम कड़ी में पोतलुरी राजामोहन राव को नोटिस भेजा गया है।
पिछले महीने स्विट्जरलैंड के बैंकों में खाता रखने वाले कम से कम 14 भारतीय नागरिकों को स्विट्जरलैंड प्रशासन ने नोटिस भेजा था। उन्हें भारत से अपने खातों का ब्योरा साझा करने के लिए एक आखिरी मोहलत भी दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में और भारतीयों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। भारत ने ऐसे देशी बैंक ग्राहकों के खातों में जमा धन की जानकारी साझा करने के लिए दबाव बढ़ा दिया है। लिहाजा, स्विट्जरलैंड प्रशासन ने विगत 28 मई को वित्तीय धांधली को उजागर करने के लिए पोतलुरी राजामोहन राव को नोटिस भेजा था।

