मुंबई:हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 3 के सेट पर मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शेट्टी का अलग अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी और मिथुन दा की तस्वीर साझा करते हुए दिल को छू लेने वाली बात लिखी है।
इस बार शो की थीम Disco Dancer है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती संग शिल्पा शेट्टी डिस्को डांसर के गाने पर थिरकती नजर आ सकती हैं। हालांकि शो का अभी तक कोई भी वीडियो या प्रोमो रिलीज नहीं किया गया है। शिल्पा शेट्टी ने मिथुन दा के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इस समय मैं लेजेन्ड्री और आइकोनिक डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ हूं। इन्होंने बॉलीवुड में डिस्को ट्रेड शुरू किया था। ये पहले ऐसे एक्टर थे जो इंटरनेशनल स्टार थे, आज भी कई देशों में इन्हें माना जाता है।
उन्होंने आगे लिखा कि डिस्को डांसर मेरी पसंदीदा फिल्म है। मेरे पास तीन वीडियो कैसेट हैं जिसमें डिस्को डांसर, तेजाब और चालबाज शामिल हैं। इन्हें को देखकर मैं बड़ी हुई हूं।
सुपर डांसर चैप्टर 3 (Super Dancer Chapter 3) के सेट्स पर यादगार पल हुए हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। मिथुन दा के साथ दोबारा स्टेज शेयर करना मेरे लिए शानदार था और मैं काफी भावुक हो रही हूं। उन्होंने हमें हंसाया, रुलाया और हां,डांस करवाया। सर, आपको सलाम है। आपका दिल सोने का है।
आपको बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर 3 में शिल्पा शेट्टी जज की भूमिका निभा रही हैं। इनका साथ अनुराग बसू और गीता कपूर दे रहे हैं।
सुपर डांसर चैप्टर 3 के सेट्स से शिल्पा शेट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती संग शेयर की तस्वीर

