सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्टीव स्मिथ का 118वीं पारी में 24वां शतक; कोहली, सचिन और गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

स्टीव स्मिथ का 118वीं पारी में 24वां शतक; कोहली, सचिन और गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा

Last updated: August 2, 2019 4:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बर्मिंघम:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 16 महीने बाद टेस्ट में वापसी की। गुरुवार को इंग्लैंड के एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 144 रन की पारी खेली। यह टेस्ट में उनका 24वां शतक है। स्मिथ ने 118 पारियों में 24वां शतक लगाया। वे सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही सर डॉन ब्रैडमैन ने 66 पारियों में 24 शतक लगाए थे।

स्मिथ ने सबसे तेज 24 शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 24 शतक लगाने के लिए 123, सचिन 125 और गावस्कर ने 128 पारियां खेली थीं।

एशेज में स्मिथ का 9 पारियों में यह 7वां शतक
स्मिथ का एशेज की पिछली 9 पारियों में यह 7वां शतक है। उन्होंने इस सीरीज के इतिहास में अपना 9वां शतक लगाया। वे 9+ शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे अब ब्रैडमैन (19 शतक), जैक हॉब्स (12), और स्टीव वॉ (10) हैं। स्मिथ ने एशेज की 42 पारियों में 60 की औसत से 9 शतक लगाए।

एशेज में 9 से ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज देश शतक पारी हाईएस्ट
डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 19 63 334
जैक हॉब्स इंग्लैंड 12 71 187
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 10 72 177*
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 9 41 239
वॉली हेमंड इंग्लैंड 9 58 251
डेविड गावर इंग्लैंड 9 69 215

फिर से टेस्ट खेलने की उम्मीद नहीं थी : स्मिथ
शतक लगाने के बाद स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद नहीं थी कि प्रतिबंध लगने के बाद एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट खेल सकूंगा। मुझे खुद पर गर्व है कि टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में योगदान देने में सफल रहा। इंग्लैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैं अपना विकेट आसानी से नहीं देना चाहता था। मैं लड़ना चाहता था और कामयाब रहा। यह मेरे बेहतरीन शतकों में से एक है।’’

इंग्लैंड के दर्शकों ने स्मिथ की हूटिंग की
स्मिथ को बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। उन्हें पीले रंग के पेपर दिखाए गए। यह सैंडपेपर की तरह था। स्मिथ पिछले साल बॉल टैम्परिंग विवाद में फंसे थे। तब उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ ने कहा, ‘’ईमानदारी से कहूं तो दर्शकों की हूटिंग मुझे परेशान नहीं करती। मुझे अपने साथी खिलाड़ियों का समर्थन हासिल है और यही मेरे लिए मायने रखता है।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिग्विजय बोले- मुझे ही आतंकी घोषित कर दो, शाह का जवाब- कुछ नहीं करोगे तो कुछ नहीं होगा
Next Article अगस्त के पर्व: नाग पंचमी के बाद रक्षाबंधन और जमाष्टमी भी आएगी इसी महीने में
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास! लगातार तीन फिल्मों ने की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगाई रिकॉर्डतोड़ हैट्रिक!
entertainment
November 7, 2026
राजस्थान के मेवाड़ अंचल के टॉडगढ़ की बेटी क्षमा महावीर कोठारी बनीं JITO APEX ALL INDIA YOUTH WING की सबसे युवा चेयरपर्सन
social
November 7, 2026
फ़िल्म रिव्यू: रामायण जैसे महाकाव्य को 3D में देखना रोमांच से भर देता है
entertainment
November 7, 2026
जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?