By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सर्वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articlesnational

सर्वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

Last updated: November 9, 2018 9:56 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:देश के तीन बड़े राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता अगले कुछ दिनों में नई सरकार का चयन करेगी। एबीपी न्यूज के लिए सीएसडीएस का सर्वे अनुमान बताता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार फिर बन सकती है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। इन चुनावों का असर निश्चित ही अगले लोकसभा चुनाव पर भी होगा। इन्हीं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का भी पता चलेगा।
मध्य प्रदेश : पहली पसंद शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू सकती है। मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान नंबर वन पर बरकरार हैं। 37 प्रतिशत लोग शिवराज को तो 24 प्रतिशत लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं। जबकि, मात्र 10 फीसदी ने ही कमलनाथ को अपनी पसंद बताया।
छत्तीसगढ़ : रमन सिंह लोकप्रिय में आगे
सर्वे के मुताबिक अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। उन्हें 15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इस वजह से भाजपा फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। अजीत जोगी के गठबंधन को महज 4 सीटें मिल सकती हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि, 20 प्रतिशत लोगों ने अजीत जोगी अपनी पसंद बताया। वहीं, 14 प्रतिशत लोगों ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया।
राजस्थान : कांग्रेस बहुमत के करीब
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के लिए राजस्थान से खुशखबरी है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वोट शेयर में भाजपा और कांग्रेस के बीच 4 प्रतिशत का अंतर है। लेकिन, लोकप्रियता के पैमाने पर मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे अभी भी 32 प्रतिशत के साथ नंबर वन बनी हुई हैं। उनके बाद कांग्रेस के अशोक गहलोत 26 प्रतिशत, तो कांग्रेस के ही सचिन पायलट 14 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।
तीनों राज्यों का इंफो मैटर
मध्य प्रदेश
किसे कितने प्रतिशत वोट?
कुल- 230 सीट
भाजपा- 41%
कांग्रेस- 40%
अन्य- 19%
किसे कितनी औसत सीटें?
कुल- 230 सीट
भाजपा- 116 सीट
कांग्रेस- 105 सीट
अन्य- 9 सीट
मौजूदा सीटें
भाजपा – 166 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस – 57 (6 अन्य) विपक्ष
छत्तीसगढ़
किसे कितने वोट ?
कुल- 90 सीटें
भाजपा- 43%
कांग्रेस- 36%
जोगी गठबंधन – 15%
किसे कितनी औसत सीट
कुल- 90 सीट
भाजपा- 56 सीट
कांग्रेस- 25 सीट
जोगी गठबंधन – 4 सीट
मौजूदा सीटें
भाजपा – 49 सत्तापक्ष
कांग्रेस – 39 (2 अन्य) विपक्ष
राजस्थान
कुल- 200 सीटें
भाजपा- 41%
कांग्रेस- 45%
अन्य – 14%
किसे कितनी औसत सीट
भाजपा- 84 सीटें
कांग्रेस- 110 सीटें
अन्य – 6 सीटें
मौजूदा सीटें
भाजपा – 160 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस – 25 (11 अन्य) विपक्ष
प्रधानमंत्री मोदी का काम कैसा?
बहुत अच्छा मानने वाले
मध्य प्रदेश – 25%
छत्तीसगढ़ – 18%
राजस्थान – 34%
मोदी की लोकप्रियता ?
मध्य प्रदेश – 39%
छत्तीसगढ़ – 48 %
राजस्थान- 52%
राहुल की लोकप्रियता ?
मध्य प्रदेश – 33%
छत्तीसगढ़ – 28 %
राजस्थान – 18%
क्या कहता है इंडिया टुडे पीएसई सर्वे
मध्य प्रदेश

– 42 फीसदी मतदाता मौजूदा भाजपा सरकार के पक्ष में
– 40 फीसदी ने माना कि सरकार बदलनी चाहिए
राजस्थान
– 43 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि सरकार बदलनी चाहिए
– 39 फीसदी ने वसुंधरा की भाजपा सरकार पर भरोसा जताया
छत्तीसगढ़ 
– 43 फीसदी मतदाता रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहते हैं
– 41 फीसदी ने कहा कि सरकार बदली जानी चाहिए
तेलंगाना
-43 फीसदी मतदाताओं ने के. चंद्रशेखर राव को पुनः मुख्यमंत्री चुनने की बात कही
– 25 फीसदी ने कांग्रेस के एन. उत्तम रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सृजन के महासुमेरू आचार्य तुलसीः साध्वी अणिमाश्री
Next Article रणवीर सिंह होंगे सलमान खान के स्पेशल गेस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?