नई दिल्ली:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के के साथ 20 रुपये का नया सिक्का लाने की घोषणा की है।
इन सिक्कों में कुछ खास फीचर होंगे जिनसे इनकी पहचाना आसानी से हो सकेगी। सरकार ने इसी साल मार्च में 1, 2, 5 और 10 रुपये के खास फीचर्स वाले सिक्के जारी किए थे। इन सिक्कों को बनाते वक्त नेत्रहीन लोगों का खास ध्यान रखे जाने की बात कही गई थी। ये सिक्के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन द्वारा भेजे गए डिजाइन पर बनाए गए हैं। बीस रुपये के सिक्के का भी डिजाइन तैयार हो चुका है।
ऐसा होगा 20 रुपये का सिक्का
– इसका कुल भार 8.54 ग्राम होगा।
– इसमें 12 कोने होंगे।
– सिक्के का व्यास 27 मिलीमीटर होगा।
– सिक्के के आउटर रिंग और इनर रिंग 10 रुपये के सिक्के जैसे ही होंगे।

