By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकार की घोषित मदद अत्यंत अपर्याप्त, महायुती सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का: हर्षवर्धन सपकाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सरकार की घोषित मदद अत्यंत अपर्याप्त, महायुती सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का: हर्षवर्धन सपकाल

Last updated: October 7, 2025 8:03 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • अदाणी से डरकर प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को दि. बा. पाटिल का नाम देने से परहेज़ किया, उद्घाटन के बाद क्या वे बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे?
  • पनवेल में ‘कामगार मेलावा और संविधान जागर 2025’ कार्यक्रम सम्पन्न

मुंबई,। राज्य में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है। खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और अब रबी सीजन भी संकट में है। खेतों के साथ किसानों के घर-आशियाने भी उजड़ गए हैं। लेकिन भाजपा महायुती सरकार ने राहत के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। लाखों का नुकसान झेलने वाले किसानों को सरकार ने जो मदद घोषित की है, वह बेहद कम है, य उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, ऐसा आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की सहायता दी जाए और सरकार अपने वादे के अनुसार संपूर्ण कर्जमाफी करे।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में आज पनवेल में महामानव भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक तक “संविधान संवाद यात्रा” निकाली गई। इसके बाद पनवेल के वासुदेव बलवंत फडके नाट्यगृह में ‘कामगार मेलावा और संविधान जागर 2025’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र आबा दलवी, ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष भानुदास माली, वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर. सी. घरत, प्रदेश सचिव श्रुती म्हात्रे, पनवेल शहर जिलाध्यक्ष सुदाम पाटिल, युवक जिलाध्यक्ष हेमराज म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक हरेश केणी, पनवेल अर्बन बैंक संचालक जनार्दन पाटिल, शाहीर संभाजी भगत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि राज्य के 30 जिलों के करीब 300 तालुके अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हमारी मांग है कि सभी प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की सहायता, बर्बाद हुई जमीन के लिए ₹5 लाख प्रति हेक्टेयर और संपूर्ण कर्जमाफी दी जाए। लेकिन सरकार ने किसानों को अत्यंत अपर्याप्त मदत दी है। अदाणी-अंबानी की फाइलों पर बिना विचार के हस्ताक्षर करने वाले यही लोग किसानों की मदद के वक्त हाथ क्यों कांपते हैं? यह सरकार किसानों और गरीब जनता की नहीं, बल्कि मुट्ठीभर पूंजीपतियों की है, यह फिर साबित हो गया है।
प्रधानमंत्री प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करेंगे क्या?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर आ रहे हैं और नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट को वरिष्ठ नेता दि. बा. पाटिल का नाम देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने अब तक नाम की घोषणा नहीं की। अदाणी से डरकर सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। महाराष्ट्र में जब प्राकृतिक आपदा आई हुई है, तब प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं। वे क्या कम से कम हवाई सर्वेक्षण करने जाएंगे? श्रेय लेने के कार्यक्रमों में तो वे आगे रहते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में जनता के बीच नहीं आते, ऐसा तीखा सवाल सपकाल ने उठाया।
राहुल गांधी के बारे में बोले गए शब्द अनुचित…
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सपकाल ने कहा कि मनोज जरांगे द्वारा राहुल गांधी के बारे में इस्तेमाल किए गए शब्द अनुचित हैं। राहुल गांधी ने आरक्षण का समाधान खोजने के लिए ही जाति-आधारित जनगणना और 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे पहले मराठा समाज को आरक्षण दिया था। आज भी सभी राजनीतिक दल आरक्षण के पक्ष में हैं। लेकिन हर चुनाव के पहले ही आरक्षण का मुद्दा क्यों गरमाया जाता है, यह सवाल भी सपकाल ने उठाया। इसी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पनवेल शहर के विभिन्न दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया, जिनका स्वागत हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुर्लभ और महत्त्वपूर्ण है मानव जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
Next Article भदोही: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुईं हैंडटफ्टेड कालीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?