By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सर्दियों में पेंसिल हील नहीं फैशनेबल बूट्स का है ट्रेंड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सर्दियों में पेंसिल हील नहीं फैशनेबल बूट्स का है ट्रेंड

Last updated: November 29, 2019 12:05 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

गेम ऑफ थ्रोंस खत्म हो चुका है और सर्दियां भी आ चुकी हैं। तापमान कम होने के साथ ही, खुद को गर्म रखने की जरूरत बढ़ती जाएगी। इसलिए अब वक्त है अपनी पेंसिल हील को दरकिनार कर खूबसूरत बूट्स पहनने का। इस मामले में बॉलीवुड हस्तियों और फैशनपसंद लोगों से हम सीख सकते हैं कि कॉम्बैट बूट्स हो या नी हाई बूट्स, इन्हें सर्दियों में पहनने का सही अंदाज क्या होना चाहिए।

आप भी यही चाहते होंगे कि आप ‘आराम या फैशन’ में से किसी एक को चुनने की उलझन में न पड़ें। आप ट्रेंडी दिखना चाह रही हैं या क्लासिक, यह इससे तय होता है कि अपनी बॉडी टाइप के अनुसार आपने खुद को कैसे तैयार किया है।

स्टाइलिस्ट आकांक्षा कपूर कहती हैं, ‘आप अपने कपड़ों के हिसाब से अपनी बूट्स की सही लंबाई को कैसे मैच करती हैं, सारा खेल उसी का है। आधी पिंडलियों तक ऊंचे चेल्सिया बूट्स या तो शॉट्र्स के साथ अच्छे लगते हैं या फिर घुटनों से नीचे तक आने वाली स्कर्ट के साथ।

क्लासिक एलबीडी पर जांघों तक ऊंचे बूट्स होने चाहिए।’ वह आगे बताती हैं, ‘वीकेंड पर बाहर जाने या कैजुअली पहनने के लिए कॉम्बैट बूट्स आदर्श हैं। एजी डिजाइन के साथ इनका तालमेल सर्वश्रेष्ठ लगता है। इस लुक को और शानदार बनाने के लिए गहरे रंग चुनिए और रफ-टफ फैब्रिक का चुनाव कीजिए, मसलन डेनिम या लेदर।’

स्टाइलिस्ट श्रेया जैन कहती हैं, ‘सलाह यही दी जाती है कि वही मैटीरियल चुनिए, जिसमें आराम महसूस हो और गर्म रहें। कुछ बूट्स में चार इंच की हील होती है, ताकि लंबाई ज्यादा दिखे। ये मिलिट्री ड्रिल के लिए उपयुक्त नहीं कहे जा सकते।’

बूट्स की देखरेख के बारे में श्रेया की सलाह यह हैं कि उन्हें दो वर्गों में बांट लें- रेगुलर और अन्य। वह बताती हैं, ‘शू रैक में रखने से पहले अपने बूट्स को हमेशा साफ करें और उनमें कुछ कागज या ऐसा ही कुछ भरकर रखें।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नौकरी में सफलता के लिए अपनाएं ये बातें
Next Article शिवसेना ने PM मोदी को बताया बड़ा भाई, कहा- छोटे भाई उद्धव के साथ करें सहयोग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?