By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सूरत में प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर किए पथराव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सूरत में प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर किए पथराव

Last updated: May 4, 2020 5:04 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सूरत: एक बार फिर सोमवार को पुलिस के ऊपर प्रवासी मजदूरों ने पत्थर बरसाए। जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेना का प्रयास किया और आंसू गैस के गोले दोगे। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्रवासी मजदूर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी कर रही है। लॉकडाउन 3 शुरू होने के बाद इन प्रवासियों की मांग थी कि उन्हें अब अपने पैतृक स्थान पर भेजा जाए।

सूरत, प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य वापिस जाने के लिए किसी तरह की यातायात सुविधा न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया। एक प्रवासी मजदूर ने कहा, “बिहार का रहने वाला हूं यहां मील में काम करता हूं। अभी तक हमें मार्च की पगार भी नहीं मिली है। खाने का ठिकाना नहीं है, सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। पुलिस वाला आता है, मारता है, डराता है और जाता है।”

28 अप्रैल को भी हुआ था सूरत में हंगामा

पिछले महीने भी सूरत में लॉकडाउन 2 के दौरान प्रवासी मजदूर और पुलिस में 28 अप्रैल को झड़प देखने को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेते हुए 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था उनमें अधिकतर सूरत में रहने वाले प्रवासी मजदूर थे।

पुलिस के मुताबिक, यह वाकया उस वक्त शुरू हुआ जब ढिंढोली पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले ठाकोर नगर में पुलिस ड्यटी पर थी। ढिंढोली पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एच.एम. चौहान ने कहा, “कुछ लोग बिना किसी वजह के बाजार में घूम रहे थे। जब पेट्रोलिंग वैन पर सवार पुलिस ने उन सभी से घर में रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा तो वे गुस्से में आकर पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। बाद में, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की और उनके साथ बहस करने लगे थे।”

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि उसी समय पुलिस ने कंट्रोल रूम को इस बारे में इत्तिला दी। चौहान ने कहा, “घटना के बाद फौरन लिम्बायत और ढिंढोली थाने की पुलिस मौके पर घिरे हुए पुलिसकर्मियों की मदद करने के लिए पहुंची। यह विवाद करीब एक घंटे बाद जाकर सुलझाया गया। हालांकि, इस घटना में कमलेश चौधरी नाम के एक हेड कांस्टेबल को चोट आई है और एक पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी।”

11 अप्रैल को सूरत में झड़प के बाद 81 लोगों की गिरफ्तारी

इससे पहले, 11 अप्रैल को पुलिस ने एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 का उल्लंघन करने और दंगा के आरोप में सूरत में 81लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अधिकतर ओडिशा के प्रवासी मजदूर थे। इनमें से कई प्रवासी मजदूरों को मार्च के महीने के वेतन नहीं मिल पाने और 25 मार्च को लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते अथॉरिटीज की तरफ से पैतृक स्थान पर जाने की इजाजत नहीं मिल पाने की वजह से ये लोग हिंसा पर उतर आए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नीतीश कुमार का ऐलान : ट्रेन से बिहार लौट रहे श्रमिक और छात्रों को 500 रुपये देगी सरकार
Next Article भदोही: पुलिस ने अनूठी पेंटिग बना कोरोना से बचाव का दिया संदेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
national
July 31, 2026
फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम’ के 11 साल पूरे होने पर जताई खुशी, कहा- यह फिल्म मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है
entertainment
July 31, 2026
वाशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 267वाँ तेरापंथ स्थापना दिवस
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?