सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सोनिया गांधी जल्द अपनी टीम में कर सकती हैं बड़ा बदलाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सोनिया गांधी जल्द अपनी टीम में कर सकती हैं बड़ा बदलाव

Last updated: October 29, 2019 7:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द अपनी टीम में बदलाव करेंगी। वह अपनी नई टीम में नए लोगों को मौका दे सकती है। अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा संभालने के बाद उनका यह पहला बदलाव होगा। इस बदलाव में पार्टी के कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है।
कई पदाधिकारी खुद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह कर चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक संगठन में बदलाव का खाका तैयार है। सोनिया गांधी जल्द बदलाव कर सकती हैं। इस बदलाव में ए चेला कुमार और पीसी चाको सहित कई नेताओं को जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा सकता है। इसके साथ मीडिया टीम में भी बदलाव हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि रणदीप सुरजेवाला को किसी राज्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने 10 अगस्त को दोबारा जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद से वह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम के साथ काम कर रही थीं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता का बदलाव किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष:
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई प्रदेश प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ पार्टी अध्यक्ष कई प्रदेश अध्यक्षों में भी बदलाव कर सकती हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान कांग्रेस की जिम्मेदारी सचिन पायलट संभाल रहे हैं।

दो नवंबर को बैठक: 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नवंबर को पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारियों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बैठक में सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश भर में आंदोलन की तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके साथ कई प्रदेशों में संगठन की स्थिति में भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष झारखंड के नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रियाद पहुंचे
Next Article 72 घंटे की कोशिश का दर्दनाक अंत, बोरवेल में गिरा 2 साल का बच्चा मृत मिला
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ऊर्जस्वल’ संगम में गूंजा अणुव्रत और ऊर्जा का संदेश
social
November 23, 2026
अद्वितीय आचार्य थे पूज्य महाप्रज्ञप्रवर : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 22, 2026
अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?