सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: समय से पहले पूरा हो सकता है पीएमयूजी का दूसरा चरण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

समय से पहले पूरा हो सकता है पीएमयूजी का दूसरा चरण

Last updated: May 9, 2019 7:33 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: रसोई गैस के साथ साथ मोटर वाहनों के लिए पूरे देश में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के इरादे से शुरू हुई प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के दूसरे चरण का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस परियोजना का काम पूरा होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत समूचे पूर्वी भारत में पाइपलाइन के जरिए करीब 40 जिलों में गैस उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर से लेकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बीच 12940 करोड़ रुपये की लागत से सरकार 2655 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन परियोजना पर काम कर रही है।

परियोजना का संचालन करने वाली कंपनी गेल इंडिया के मुताबिक इस परियोजना के जरिए इन इलाकों में मोटर वाहनों के लिए सीएनजी और खाना पकाने और गैस आधारित उद्योगों के लिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध करायी जाएगी।

सरकार का इरादा इस गैस पाइपलाइन के जरिए पूर्वी भारत के 2600 गांवों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का है। ‘प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना’ के तहत पूर्वी भारत के साथ मौजूदा प्राकृतिक गैस ग्रिड को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पहले चरण में कुल 49 जिलों को कवर किया गया था जिनमें उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल थे। इनमें इलाहाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर और संत कबीर नगर शामिल थे। दूसरे चरण में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के जिले शामिल किये गये हैं।

गैस पाइपलाइन का यह नेटवर्क उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्से, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से गुजरेगा। अकेले उत्तर प्रदेश में, 336 किमी की लंबाई तक 395 गांवों को इससे फायदा होगा। फूलपुर (इलाहाबाद, यूपी) और धामरा आरएलएनजी टर्मिनल (ओडिशा) में दो गैस स्त्रोतों के साथ यह पाइपलाइन, यूपी में गोरखपुर समेत बरौनी और सिंदरी में उर्वरक संयंत्रों को गैस की आपूर्ति भी करेगी।

साथ ही, जेएचबीडीपीएल नेटवर्क के साथ, सरकार वाराणसी, पटना, रांची, जमशेदपुर, भुवनेश्र्वर, कोलकाता, कटक आदि में शहर गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क विकसित किया है। पहला चरण पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं। अब दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। गेल के एक अधिकारी के मुताबिक उम्मीद है कि दूसरे चरण को भी तय समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इससे लगभग 1.25 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी।

पहले केंद्र में और फिर 2014 में प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार ने उत्तर प्रदेश की विकास की रफ्तार बढ़ाने के कई उपाय किये हैं। न केवल ढांचागत विकास बल्कि पार्टी ने नीतियां बनाते हुए राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सभी शोषित, पिछड़े और वंचितों के हितों को केंद्र में रखा।

पार्टी को राजनीतिक दृष्टि से इसका लाभ भी मौजूदा चुनावों में दिख रहा है। प्रदेश में पहले पांच चरण के चुनावों से मिल रहे संकेत इस बात की ओर स्पष्ट इशारा कर रहे हैं कि आम जनमानस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के कामों को सराहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कर्जमाफी जैसे लोक-लुभावन कार्यक्रमों से राज्यों की अर्थव्यवस्था बेहाल, RBI ने चेताया
Next Article बेटियां गेम्स खेल सकती है, लेकिन सिर्फ घर के अंदर:अफरीदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?