सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्किन के अनुसार लगाएं फेसपैक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

स्किन के अनुसार लगाएं फेसपैक

Last updated: April 26, 2019 2:26 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

आजकल के मौसम में धूप और प्रदूषण त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में फेसपैक बहुत मददगार साबित होता है। हर तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग किस्म के फेसपैक की जरूरत होती है। तो जानेंगे आज कुछ ऐसे होममेड फेसपैक जो आपकी त्वचा में निखार लाएंगे
रूखी त्वचा के लिए
गर्मियों में रूखी त्वचा ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों का असर ऐसी त्वचा पर ज्यादा तेजी से होता है। इससे टैनिंग और रूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी त्वचा वाली स्त्रियों के लिए ये फेसपैक फायदेमंद साबित होंगे।
पपीता
पपीता प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं। रूखी त्वचा के लिए यह संतुलित मॉइश्चराइजर का काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
पके पपीते के तीन-चार टुकड़ों को मसलकर उसका पेस्ट बना लें और उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद मुलायम सूती कपडे़ से चेहरे को अच्छी तरह ढक लें ताकि पैक अच्छी तरह टिका रहे। पंद्रह मिनट तक आंखें बंद करके रिलैक्स करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
दही और शहद
दही जहां रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर और प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है, वहीं शहद से निस्तेज त्वचा में नई जान आ जाती है और असमय पड़ने वाली झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
दो टेबलस्पून दही में एक टेबलस्पून शहद मिलाकर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
बेसन-केसर और मलाई
मलाई त्वचा का रूखापन दूर करके उसे स्वाभाविक कोमलता प्रदान करती है। बेसन दाग-धब्बों को दूर करता है। केसर रंगत निखारने का काम करती है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक टेबलस्पून बेसन, एक टीस्पून मलाई, दो-तीन केसर के धागे और एक टीस्पून गुलाबजल को एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने तक रखें। इसके बाद हलके गीले हाथों से रगड़कर साफ करें और ठंडे पानी से धो लें।
बादाम और गुलाबजल
बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देकर उसे स्वाभाविक रूप से कोमल बनाती है। गुलाबजल से ताजगी का अहसास होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
आठ-दस बादाम रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह ग्राइंडर में पीस लें। फिर उसमें गुलाबजल की दो-चार बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धोकर सुखा लें। यह पैक रूखी त्वचा पर बहुत तेजी से असर करता है।
तैलीय त्वचा के लिए
आजकल के मौसम में त्वचा में मौजूद सेबेशियस ग्लैंड्स ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, जिससे पसीने के साथ चेहरे से ऑयल का भी सिक्रीशन होने लगता है। इससे मुंहासे, ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए तैलीय त्वचा वाली स्त्रियों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपकी स्किन तैलीय है तो ये फेसपैक और स्क्रब फायदेमंद साबित होंगे।
खीरा और पुदीना
खीरा तैलीय त्वचा के लिए बहुत अच्छे टोनर का काम करता है। यह ढीली त्वचा में कसाव लाता है। पुदीना त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखकर ठंडक और ताजगी का अहसास दिलाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
खीरे को घिस लें। पुदीने की दो-चार पत्तियां कुचलकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। फिर थोड़ी देर फ्रिज में रखें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरा धो लें।
चंदन-मुल्तानी मिट्टी व गुलाबजल
ये तीनों चीजें त्वचा का अतिरिक्त ऑयल सोखने के साथ उसे ठंडक और ताजगी देती हैं। इनके इस्तेमाल से मुंहासे की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है।
कैसे करें इस्तेमाल
चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें और थोडी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। अगर मुंहासे की समस्या हो तो इस मिश्रण में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें। फिर यह पैक चेहरे पर समान रूप से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। हलके गीले हाथों से थपथपाते हुए इसे साफ करें।
ओट्स और एलोवेरा
ओट कुदरती तौर पर बहुत अच्छे स्क्रब का काम करता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को आसानी से हटा देता है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ उसे टैनिंग और इंफेक्शन से बचाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा के डंठल को अच्छी तरह धोने के बाद बीच से काट लें और चम्मच की सहायता से खुरचकर उसके बीच में मौजूद जेल को किसी कटोरी में निकाल लें। इसमें मुट्ठी भर सूखा ओटमील मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाने के बाद क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज हलके हाथों से पांच मिनट तक मालिश करें। फिर इसे पांच मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।
केला-शहद और नींबू
केला और शहद ढीली पड़ रही त्वचा में कसाव लाता है। नींबू का रस अपने आपमें बहुत अच्छा क्लेंजर है, जो त्वचा के भीतर छिपी धूल-मिट्टी को बारीकी से निकालने में मददगार होता है। इससे टैनिंग दूर होती है और यह त्वचा से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को भी साफ करता है।
मिश्रित त्वचा के लिए
ऐसी त्वचा को कॉम्बिनेशन स्किन भी कहा जाता है। इसमें चेहरे के कुछ हिस्सों की त्वचा रूखी और कुछ की तैलीय होती है। आमतौर पर ऐसी स्किन के टी जोन (ललाट, नाक और ठोढ़ी) की त्वचा तैलीय और सी जोन यानी गाल और होठों के आसपास की त्वचा रूखी होती है। आजकल के मौसम में ऐसी त्वचा की देखभाल थोड़ी मुश्किल होती है, क्योंकि इसमें तैलीय और शुष्क दोनों ही प्रकार की त्वचा से जुड़ी समस्याएं मौजूद होती हैं। ऐसी त्वचा के लिए बाजार में प्रोडक्ट तलाशना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए घर में तैयार फेसपैक ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।
शहद-दही और गुलाबजल
मिश्रित त्वचा पर ये तीनों चीजें साथ मिलकर बहुत संतुलित ढंग से काम करती हैं। दही त्वचा के रूखेपन को दूर करके उसकी कुदरती नमी बरकरार रखता है। शहद चेहरे की मुरझाई और ढीली त्वचा में कसाव लाता है। गुलाबजल त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ अतिरिक्त तेल हटाने और रंगत निखारने में भी मददगार होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
इन तीनों चीजों को अंदाज से बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। पंद्रह मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
बादाम और ओट्स
बादाम रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर का काम करता है। साथ ही यह दोनों तरह की त्वचा को विटामिन ई का पोषण देता है। ओट्स त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को बाहर निकालने का काम करते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
आठ-दस बादाम रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। अगली सुबह इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक टेबल स्पून ओट्स, एक टी स्पून दही या शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। त्वचा में निखार लाने के लिए सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रोहित हत्याकांड :मां उज्ज्वला ने रोहित की पत्नी अपूर्वा को लेकर दिया बड़ा बयान
Next Article श्रद्धा कपूर की फ़िल्म “आशिकी 2” ने पूरे किए छह साल, सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल कर किया ‘आरोही’!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?