By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शुश्रूषा से विनयवान होता है मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

शुश्रूषा से विनयवान होता है मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

Last updated: August 11, 2026 1:10 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • ‘शुश्रूषा से क्या मिलेगा? विषय को शांतिदूत ने किया विवेचित
  • गुरु व साधर्मिक की सेवा करने व विनय रखने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित

लाडनूं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सोमवार को प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘शुश्रूषा से क्या मिलेगा?’ को आगम के माध्यम से वर्णित करते हुए कहा कि प्रश्न किया गया कि गुरु साधर्मिक शुश्रूषणा से जीव क्या प्राप्त करता है? धार्मिक जगत में गुरु का महत्त्वपूर्ण स्थान है और व्यावहारिक जगत में भी गुरु का अपना महत्त्व होता है। जो धर्मगुरु, सद्गुरु होते हैं, वे आध्यात्मिक ज्ञान देने वाले होते हैं, अज्ञान अंधकार को निवारित करते हैं और स्वयं त्यागी और संयमी होते हैं। आचार्य भी गुरु होते हैं। कहीं आचार्य और गुरु एक ही होते हैं। गुरु और साधर्मिक का अर्थ होता है कि एक धर्म को मानने वाले, समान धर्म में चलने वाले होते हैं। इनकी शुश्रूषा का एक अर्थ है सुनने की इच्छा। शुश्रूषा आदमी का एक गुण हो सकता है। आदमी में सुनने की इच्छा हो। कोई गुरु अथवा साधर्मिक कुछ कहना चाहते हैं तो उनकी बातों को सुनने का प्रयास होना चाहिए। इसलिए आदमी में सुनने की इच्छा रखने का प्रयास होना चाहिए। यदि गुरु हैं, साधर्मिक हैं तो आदमी को ध्यान से सुनने का प्रयास करना चाहिए। यह विनय का एक गुण भी है। कोई बड़ा हो, गुरु ही हों अथवा कोई साधर्मिक बन्धु भी हैं और कोई बात कह रहे हैं तो उसे सुनने का प्रयास करना चाहिए। गुरु उपदेश रहे हों तो उनकी बातों को सुनने की इच्छा रखना चाहिए। कभी प्रवचन, व्याख्यान हो रहा हो तो उसे ध्यान से सुनने का प्रयास होना चाहिए। गुरु की सुनने की इच्छा और सेवा और परिचर्या करना तथा पर्युपासना करना बहुत अच्छी बात होती है। इसी प्रकार कोई साधर्मिक बन्धु हैं, जो एक संघ के सदस्य हैं, एक गुरु के शिष्य हैं, एक धर्म को मानने वाले हैं तो उनकी बात को भी सुनने का प्रयास करना चाहिए। कोई छोटा हो तो भी किसी बैठक आदि में जो छोटा भी हो, उसका भी सुनने का प्रयास होना चाहिए। जो भी अपने आपसे बड़े हैं, उनके प्रति विनय का भाव रखना छोटे का कर्त्तव्य है। पक्खी के उपलक्ष में वंदना करना, खमतखामणा करना आदि की तेरापंथ धर्मसंघ में विशेष व्यवस्था है।
अपने साधर्मिक की सेवा, परिचर्या के योग्य हों, परिचर्या के अधिकारी हो गए हैं, उनकी सेवा और परिचर्या करने का प्रयास करना चाहिए। स्वयं का बहुत सौभाग्य की बात माननी चाहिए कि किसी साधर्मिक की सेवा का अवसर मिले। सेवा भी उत्साह के साथ कर देने का प्रयास करना चाहिए। सुनने की इच्छा रखना, पर्युपासना करना, सेवा-परिचर्या करना बहुत अच्छी बात होती है। इस प्रकार गुरु व साधर्मिक की शुश्रूषा करने से आदमी विनयवान बन सकता है। विनयवान बनना भी जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। विनय करने वाले को कोई डिग्री मिले अथवा नहीं, किन्तु शुश्रूषा से विनय का भाव जीवन में आ जाता है, जो जीवन को मंगलमय बनाने वाला होता है। कहा भी गया है कि जो अभिवादनशील है, उसके आयुष्य, बल, बुद्धि और यश का निरंतर विकास होता है। विनयशील रहने वाला कभी अवज्ञा नहीं करता। उसका बहुत अच्छा व्यवहार होता है। जो विनयशील होता है, वह नरक गति, तिर्यंच गति में जाने से बचाव कर लेता है और मनुष्य जन्म भी प्राप्त करता है तो उसे सुकुल आदि प्राप्त हो सकता है। विनयशील लोकप्रिय हो सकता है। आत्मा की शुद्धि के लिए विनय प्रतिपन्न रहें, यह काम्य है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का क्या असर दिल में रह गया, रुक्मिणी वसंत ने किया रिवील
Next Article बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडीज अपने शानदार स्टाइल से दुनियाभर में बना रहीं खास पहचान!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बर्थडे गर्ल जैकलीन फर्नांडीज अपने शानदार स्टाइल से दुनियाभर में बना रहीं खास पहचान!
entertainment
August 11, 2026
टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का क्या असर दिल में रह गया, रुक्मिणी वसंत ने किया रिवील
entertainment
August 11, 2026
मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को स्मरण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के साहस की सराहना की
national
August 9, 2026
किंग, प्रिंस और शेर फिर लौट आए! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किए चार दमदार नए पोस्टर
entertainment
August 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?