गुजरात। जीतो लेडीज विंग (JLW) एपेक्स के तत्वावधान में, श्रमण आरोग्यम टीम, जेएलडब्ल्यू गुजरात ज़ोन एवं जैन डॉक्टर्स फेडरेशन के संयुक्त सहयोग से शंखेश्वर तीर्थ पर श्रवण आरोग्यम मेडिकल कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आत्मिक सेवा, समर्पण एवं आध्यात्मिक संकल्प का सशक्त प्रतीक रहा, जिसमें समर्पण, सहयोग एवं संवेदनशीलता की त्रिवेणी बहती नज़र आई। इस तीन दिवसीय सेवा यज्ञ में 200 से अधिक साधु-साध्वी भगवंतों के स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत श्रद्धा व समर्पण के साथ किए गए। साथ ही गोचरी सेवा, उपकरण सेवा एवं वैयावच्च जैसे पावन कार्य भी पूरी भक्ति एवं श्रद्धा से संपन्न हुए। कार्यक्रम में श्रवण आरोग्यम चेयरमैन रमेश जी हरण, अध्यक्ष मलय जी शाह एवं कार्यकारिणी सदस्य पल्लवी जी राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुजरात ज़ोन के चेयरमैन संजीव जी शाह सहित कुशल जी भंसाली, प्रकाश जी कानूंगो, रंजीत जी सोलंकी, नरेंद्र जी वेदमुथा, अशोक जी गजानन, सुरेश जी सोलंकी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपने मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सार्थकता प्रदान की।

इस आयोजन का सफल नेतृत्व जेएलडब्ल्यू श्रमण आरोग्यम कन्वीनर सुनीता जी गांधी एवं गुजरात ज़ोन कन्वीनर संगीता जी शाह ने किया। संचालन टीम में पिंकी जैन, अनीता पिरगल, बिंदु रायसोनी एवं संगीता धनाश ने तन-मन से सेवाकार्य का कुशल निर्वहन किया। एपेक्स कोर टीम की – चीफ सेक्रेटरी ऋतु जी चोरड़िया, सेक्रेटरी शशि जी माण्डोत, कोषाध्यक्ष कविता जी शाह एवं प्रोजेक्ट कन्वीनर्स अनीता जी सेठिया, मोनिका जी सुराणा, अनुजा जी शाह, मंदाकिनी जी शाह- की समर्पित भूमिका इस संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
इस पुण्य अभियान में जैन डॉक्टर्स फेडरेशन के 22 समर्पित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनका सेवा भाव और करुणा अहिंसा के आदर्श को प्रत्यक्ष रूप में प्रकट कर रही थी। बेंगलुरु भवन एवं हरण भवन की शानदार मेजबानी एवं व्यवस्थाओं ने आयोजन को सहज एवं गरिमामयी बनाया। सभी प्रायोजकों एवं समर्थकों का हृदय से धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह सेवा यात्रा इस स्तर पर संभव हो सकी। श्वेता, सोनल, पूरब, सुमन एवं शैलेश जी के अदृश्य किन्तु अनथक प्रयासों ने आयोजन के हर पहलू को सुचारू रूप से संचालित किया।
विशेष आभार ललिता जी गोलछा, निशा जी सामर एवं भारती जी हारदी का, जिनकी सतत प्रेरणा एवं मार्गदर्शन हमारे लिए शक्ति का स्रोत रहा है। यह श्रमण आरोग्यम मेडिकल कैम्प केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिटो लेडीज विंग की सेवा, स्वास्थ्य और साधना के प्रति अविचल निष्ठा का प्रतीक है। यह आयोजन दर्शाता है कि जब समर्पण, सहयोग और करुणा एक संकल्प के साथ जुड़ते हैं, तो उससे कितना व्यापक कल्याण संभव है।

